बुधवार, 22 अप्रैल 2026
Logo
National

पीएम मोदी का नॉर्थईस्ट मेगा टूर! मिजोरम, मणिपुर और असम को 27,500 करोड़ की सौगात, नई ट्रेनें और बड़े प्रोजेक्ट्स का करेंगे शुभारंभ

13 सित, 20250 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
पीएम मोदी का नॉर्थईस्ट मेगा टूर! मिजोरम, मणिपुर और असम को 27,500 करोड़ की सौगात, नई ट्रेनें और बड़े प्रोजेक्ट्स का करेंगे शुभारंभ

पीएम मोदी का नॉर्थईस्ट मेगा टूर! मिजोरम, मणिपुर और असम को 27,500 करोड़ की सौगात, नई ट्रेनें और बड़े प्रोजेक्ट्स का करेंगे शुभारंभ

Sanju Suryawanshi
डेस्क रिपोर्टर
Sanju Suryawanshi

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पूर्वोत्तर के तीन राज्यों के दो दिवसीय दौरे पर रवाना हो रहे हैं। सबसे पहले वे मिजोरम की राजधानी आइजोल पहुंचेंगे, जहां वे 1.38 किमी लंबे बैराबी-सैरांग रेल प्रोजेक्ट का उद्घाटन करेंगे। इससे आइजोल उत्तर-पूर्व का चौथा राजधानी शहर बन जाएगा जो देश के रेल नेटवर्क से जुड़ जाएगा। पहले से गुवाहाटी, अगरतला और ईटानगर रेल मार्ग से जुड़े हैं।


मोदी यहां से तीन नई ट्रेनों को हरी झंडी दिखाएंगे:

➡️ सैरांग-आनंद विहार (दिल्ली) राजधानी एक्सप्रेस (साप्ताहिक)

➡️ कोलकाता-सैरांग-कोलकाता एक्सप्रेस (सप्ताह में तीन दिन)

➡️ गुवाहाटी-सैरांग-गुवाहाटी एक्सप्रेस (दैनिक)


मिजोरम में पीएम मोदी के कार्यक्रम को देखते हुए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।


मणिपुर: हिंसा के बाद पहली यात्रा

आइजोल में जनसभा को संबोधित करने के बाद प्रधानमंत्री मणिपुर के लिए रवाना होंगे। मई 2023 में शुरू हुई जातीय हिंसा के बाद यह उनका पहला दौरा है।

➡️ चुराचांदपुर: कुकी-जो बहुल क्षेत्र में 7,300 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं की आधारशिला।

➡️ इंफाल (कांगला): मैतेई बहुल इलाके में 1,200 करोड़ रुपए की बुनियादी ढांचा परियोजनाओं का उद्घाटन।


फरवरी 2024 से राज्य में राष्ट्रपति शासन लागू है।


असम को 19,000 करोड़ की सौगात

मणिपुर से प्रधानमंत्री असम के गुवाहाटी जाएंगे और 13-14 सितंबर तक वहीं रहेंगे। यहां वे भारत रत्न भूपेन हजारिका की जन्मशताब्दी पर आयोजित कार्यक्रम की शुरुआत करेंगे। असम में मोदी कुल 19,000 करोड़ रुपए की परियोजनाओं का शुभारंभ करेंगे, जिनमें शामिल हैं:

➡️ दरांग मेडिकल कॉलेज, नर्सिंग और जीएनएम स्कूल

➡️ नारेंगी-कुरुवा पुल

➡️ गुवाहाटी रिंग रोड परियोजना


कुल निवेश 27,500 करोड़

दो दिन के इस दौरे में प्रधानमंत्री मोदी तीन राज्यों के लिए लगभग 27,500 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का तोहफा देंगे।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें