मंगलवार, 05 मई 2026
Logo
National

पीएम मोदी का आज से UAE दो दिवसीय दौरा, यात्रा के दौरान अबू धाबी में बन रहे पहले हिंदू मंदिर का करेंगे उद्घाटन

अभी-अभी0 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
पीएम मोदी का आज से UAE दो दिवसीय दौरा, यात्रा के दौरान अबू धाबी में बन रहे पहले हिंदू मंदिर का करेंगे उद्घाटन

पीएम मोदी का आज से UAE दो दिवसीय दौरा, यात्रा के दौरान अबू धाबी में बन रहे पहले हिंदू मंदिर का करेंगे उद्घाटन

News World Desk
डेस्क रिपोर्टर
News World Desk

नई दिल्ली। पीएम मोदी आज से UAE और कतर के दो दिवसीय आधिकारिक दौरे पर होंगे। मोदी सुबह 11:30 बजे दिल्ली से रवाना होकर शाम 4 बजे अबू धाबी पहुंचेंगे। यूएई के अबू धाबी में 14 फरवरी को हिंदू मंदिर का उद्घाटन होने वाला है। मंदिर का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे। 

इससे पहले मंगलवार को पीएम मोदी अबू धाबी के जायद स्पोर्ट्स सिटी स्टेडियम में भारतीय प्रवासियों को संबोधित करेंगे। इस कार्यक्रम का नाम अहलान मोदी (नमस्कार मोदी) रखा गया है और पीएम यहां द्विपक्षीय वार्ता भी करेंगे। भारत और कतर के रिश्तों को और मजबूत करने पर  चर्चा होगी। भारत और कतर के बीच द्विपक्षीय व्यापार वर्तमान में 20 बिलियन डॉलर का  है। 

कार्यक्रम के मुताबिक मोदी सुबह 11:30 बजे दिल्ली से रवाना होंगे। शाम 4 बजे अबू धाबी पहुंचेंगे। शाम 4 से 5:30 बजे तक अबू धाबी में होगी द्विपक्षीय वार्ता। UAE के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान के साथ चर्चा करेंगे। रात 8 से 9:30 बजे तक  सामुदायिक कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। इसके बाद 14 फरवरी को सुबह 9:30 बजे अबू धाबी में विदेश मंत्रालय की प्रेस वार्ता होनी है। यात्रा के दौरान अबू धाबी में बन रहे UAE के पहले हिंदू मंदिर का उद्घाटन भी करेंगे। 

वहीं 8 भारतीय नौसैनिकों की रिहाई के बाद पीएम का दौरा अहम माना जा रहा है। अक्टूबर 2023 में जासूसी के आरोप में 8 नौसैनिकों को मौत की सजा सुनाई थी। लेकिन पीएम मोदी निजी तौर पर घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए थे। कल ही सकुशल 7 नौसैनिक हमवतन लौट आए है। 

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें