रविवार, 03 मई 2026
Logo
National

दिल्ली से लेकर UN तक गूंजेगी पीएम मोदी की आवाज, ‘मन की बात’ के 100वें एपिसोड में ये है खास

अभी-अभी0 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
दिल्ली से लेकर UN तक गूंजेगी पीएम मोदी की आवाज, ‘मन की बात’ के 100वें एपिसोड में ये है खास

दिल्ली से लेकर UN तक गूंजेगी पीएम मोदी की आवाज, ‘मन की बात’ के 100वें एपिसोड में ये है खास

News World Desk
डेस्क रिपोर्टर
News World Desk

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम की सेंचुरी आज होगी। आज सुबह 11 बजे इसके ऐतिहासिक सौवें एपिसोड का प्रसारण होगा। इस मौके को खास बनाने के लिए इंतजाम भी व्यापक किए गए हैं। इस शतकीय एपिसोड को यूनाइटेड नेशन्स के मुख्यालय में भी सुना जाएगा। दूसरी ओर देश के 13 स्थानों पर प्रोजेक्शन मैपिंग और साउंड एंड लाइट के जरिए इसकी महत्ता दर्शाई जाएगी।

इन स्थानों में ऐतिहासिक किले और स्मारक शामिल हैं। इस बार मन की बात को मदरसों के बच्चों को सुनाने के लिए विशेष व्यवस्था की गई। साथ ही, मन की बात में पीएम ने जिन प्रेरक कहानियों का जिक्र किया है। उससे जुड़ी किताब का विमोचन होगा। इसके अलावा राष्ट्रीय आधुनिक कला संग्रहालय में 12 कलाकारों की कलाकृतियों को प्रदर्शित किया जाएगा।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें