शुक्रवार, 24 अप्रैल 2026
Logo
National

पीएम मोदी बोले - हम सबको साथ लेकर चलना चाहते हैं, देश चलाने के लिए सहमति जरूरी

24 जून, 20240 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
पीएम मोदी बोले - हम सबको साथ लेकर चलना चाहते हैं, देश चलाने के लिए सहमति जरूरी

पीएम मोदी बोले - हम सबको साथ लेकर चलना चाहते हैं, देश चलाने के लिए सहमति जरूरी

Sanju Suryawanshi
डेस्क रिपोर्टर
Sanju Suryawanshi

नई दिल्‍ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 18वी लोकसभा सत्र से पहले कहा कि ये गौरव और वैभव का दिन है। आजादी के बाद पहली बार, नव निर्वाचित सांसदों का शपथ ग्रहण नए संसद भवन में हो रहा है। आज के इस महत्वपूर्ण दिवस पर मैं सभी नवनिर्वाचित सांसदों का हृदय से स्वागत करता हूं, सबका अभिनंदन करता हूं और सबको अनेक-अनेक शुभकामनाएं देता हूं। साथ ही उन्‍होंने कहा कि हम सबको साथ लेकर चलना चाहते हैं। देश चलाने के लिए सहमति जरूरी है। पीएम मोदी ने कहा कि तीसरी बार देश की जनता ने हमें चुना है। हमारी नीयत, नीतियों पर मुहर लगाई है। 


18वी लोकसभा सत्र से पहले प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि ‘श्रेष्ठ भारत', ‘विकसित भारत' बनाने के संकल्प के साथ आज 18वीं लोकसभा की शुरुआत हो रही है। संसद का ये गठन भारत के सामान्य मानवी के संकल्पों की पूर्ति का है। नए उमंग, नए उत्साह के साथ नई गति, नई ऊंचाई प्राप्त करने का ये अवसर है। 2047 तक विकसित भारत के निर्माण का लक्ष्य लेकर आज 18वीं लोकसभा का प्रारंभ हो रहा है। विश्व का सबसे बड़ा चुनाव बहुत ही शानदार तरीके से, बहुत ही गौरवमय तरीके से संपन्न होना, ये हर भारतीय के लिए गर्व की बात है। करीब 65 करोड़ से अधिक मतदाताओं ने मतदान में हिस्सा लिया।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें