
प्रधानमंत्री दो दिवसीय दौरे पर Sikkim पहुंचे, जहां 50वें राज्य स्थापना दिवस के समापन समारोह में हिस्सा लिया। गंगटोक में हुए भव्य रोड शो के दौरान सड़कों पर लोगों की भारी भीड़ उमड़ी। जगह-जगह लोगों ने उनका स्वागत किया, जिससे पूरे शहर में उत्सव जैसा माहौल बन गया।
बच्चों संग फुटबॉल, मेसी जैसी झलक
सुबह के कार्यक्रम में पीएम मोदी ने बच्चों के साथ फुटबॉल खेलकर सबको चौंका दिया। बताया गया कि उन्होंने Lionel Messi की तरह गोल भी दागे। इस पल को उन्होंने “ऊर्जावान अनुभव” बताते हुए सोशल मीडिया पर तस्वीरें साझा कीं—जिससे यह दृश्य तेजी से वायरल हो गया।
लोगों के स्नेह पर जताया आभार
रोड शो के दौरान मिले जबरदस्त जनसमर्थन को लेकर पीएम मोदी ने लोगों का धन्यवाद किया। उन्होंने सोशल मीडिया पर फोटो और वीडियो शेयर कर कहा कि सिक्किम की जनता का स्नेह और आशीर्वाद उनके लिए बेहद खास है।
पद्म पुरस्कार विजेताओं से खास मुलाकात
गंगटोक में पीएम मोदी ने विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाले पद्म पुरस्कार विजेताओं से भी मुलाकात की। इस बातचीत को उन्होंने “सुखद और प्रेरणादायक” बताया, जहां अलग-अलग क्षेत्रों के अनुभव साझा किए गए।
4000 करोड़ की परियोजनाओं का बड़ा ऐलान
दौरे के दौरान पीएम मोदी ने ₹4000 करोड़ से अधिक की विकास परियोजनाओं का शुभारंभ और शिलान्यास किया।
इनमें शामिल हैं:
बुनियादी ढांचा
कनेक्टिविटी
स्वास्थ्य सेवाएं
शिक्षा
बिजली और शहरी विकास
पर्यटन और कृषि
इन परियोजनाओं का लक्ष्य सिक्किम में समग्र और समावेशी विकास को गति देना है।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

