सोमवार, 04 मई 2026
Logo
National

राज्यसभा में पीएम मोदी ने कांग्रेस पर साधा निशाना, कहां नेहरू आरक्षण के खिलाफ थे, कांग्रेस ने अपने परिवार को ही दिया भारत रत्न

अभी-अभी0 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
PM Modi targeted Congress in Rajya Sabha, said Nehru was against reservation, Congress gave Bharat Ratna to his family only.

PM Modi targeted Congress in Rajya Sabha, said Nehru was against reservation, Congress gave Bharat Ratna to his family only.

Sandeep Sinha
डेस्क रिपोर्टर
Sandeep Sinha

नई दिल्ली। राज्यसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर पीएम मोदी ने जवाब देते हुए कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा है। पीएम मोदी ने कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे पर भी तंज कसते हुए कहा कि, लोकसभा में मनोरंजन की कमी खल रही है, उस कमी को खड़गे ने पूरा किया। खड़गे के पीएम को 400 सीट का आशीर्वाद देने पर मोदी ने कहा, आलोचना के लिए खड़गे जी का धन्यवाद।

 

 


वहीं पीएम मोदी ने कहा कि, मैं राष्ट्रपति का अभिनंदन करता हूं। उन्होंने राष्ट्रपति के अभिभाषण को ऐतिहासिक बताया है। और कहा कि, मैं पूरी तैयारी के साथ आया हूं, मेरी आवाज को आप दबा नहीं सकते। 'मैं प्रार्थना करता हूं, कांग्रेस 40 सीटे बचा पाए।’ उन्होने कहा कि, 'कांग्रेस की सोच भी आउटडेटेट हो गई है, कांग्रेस के खिलाफ देश में इतना गुस्सा क्यों है'।


वहीं पीएम मोदी ने आरक्षण को लेकर भी कांग्रेस को घेरते हुए कहा कि, कांग्रेस ने OBC को पूरा आरक्षण नहीं दिया। नेहरू आरक्षण के खिलाफ थे। कांग्रेस OBC का अपमान करती है। वहीं पीएम मोदी ने नेहरू की चिट्टी का जिक्र भी किया और कहा कि, 'कांग्रेस ने अपने परिवार को ही भारत रत्न दिया', 'बाबा साहेब को भारत रत्न के लायक नहीं समझा।'

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें