मंगलवार, 28 अप्रैल 2026
Logo
National

शुक्रवार को दिल्ली के प्रगति मैदान में प्रधानमंत्री मोदी करेंगे ड्रोन महोत्सव 2022 का उद्घाटन

अभी-अभी0 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
शुक्रवार को दिल्ली के प्रगति मैदान में प्रधानमंत्री मोदी करेंगे ड्रोन महोत्सव 2022 का उद्घाटन

शुक्रवार को दिल्ली के प्रगति मैदान में प्रधानमंत्री मोदी करेंगे ड्रोन महोत्सव 2022 का उद्घाटन

News World Desk
डेस्क रिपोर्टर
News World Desk

नई दिल्ली, न्यूज़ वर्ल्ड डेस्क। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारत के सबसे बड़े ड्रोन महोत्सव भारत ड्रोन महोत्सव 2022 का शुक्रवार को दिल्ली के प्रगति मैदान में उद्घाटन करेंगे। ये दो दिवसीय भारत ड्रोन महोत्सव 27 मई और 28 मई को आयोजित किया जा रहा है। इस दौरान पीएम ड्रोन प्रदर्शन देखेंगे, किसान ड्रोन पायलटों से मिलेंगे और ड्रोन प्रदर्शनी केंद्र में स्टार्टअप्स के साथ बातचीत भी करेंगे।


इस ड्रोन महोत्सव में सरकारी अधिकारियों, सार्वजनिक उपक्रमों,  निजी कंपनियों विदेशी राजनयिकों, सशस्त्र बलों, केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों और ड्रोन स्टार्टअप सहित 1,600 से अधिक प्रतिनिधि भाग लेंगे। प्रदर्शनी में 70 से अधिक प्रदर्शक ड्रोन के विभिन्न उपयोगों को प्रदर्शित करेंगे।


महोत्सव में मेड इन इंडिया ड्रोन टैक्सी प्रोटोटाइप का प्रदर्शन, उत्पाद लॉन्च, ड्रोन पायलट प्रमाण पत्र, पैनल चर्चा, उड़ान प्रदर्शन आदि का एक आभासी पुरस्कार भी देखा जाएगा।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें