
नई दिल्ली। आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज से दक्षिण भारत के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान पीएम का दक्षिण राज्य के 129 लोकसभा सीटों पर फोकस रहेगा। पीएम मोदी कन्याकुमारी में एक विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे, साथ ही पीएम आज पथनमथिट्टा में बीजेपी उम्मीदवार अनिल एनथनी के लिए भी प्रचार करेंगे। इसके बाद शाम को मल्काजगिरी में पीएम मोदी का रोड शो भी आयोजित होगी।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शुक्रवार को कन्याकुमारी दौरे को ध्यान में रखते हुए सुरक्षा-व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। प्रधानमंत्री पिछले एक महीने में तीसरी बार तमिलनाडु दौरे पर आएंगे। यहां वह कार्यकर्ताओं के विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। तमिलनाडु पुलिस के मुताबिक, प्रधानमंत्री मोदी के दौरे के मद्देनजर 3 हजार से भी अधिक पुलिसबलों को तैनात किया गया है। पीएम मोदी अगाथीस्वरम में विवेकानन्द कॉलेज में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे।
कन्याकुमारी पहुंचने के बाद जहां-जहां प्रधानमंत्री जाएंगे, वहां बम दस्ते और खोजी कुत्ते से पूरी खोजबीन की जा रही है। बता दें कि वह सडक़ मार्ग से विवेकानंद कॉलेज जाएंगे और सडक़ के दोनों ओर पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। पुलिस और केंद्रीय खुफिया एजेंसियां मंदिर शहर के सभी होटलों, लॉज, रेलवे स्टेशनों, बस स्टेशनों और सभी शॉपिंग कॉम्प्लेक्स में भी जांच कर रही हैं।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

