Maha kumbh: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज महाकुंभ में संगम में आस्था की डुबकी लगाई। स्नान करने के बाद पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखा- प्रयागराज महाकुंभ में आज पवित्र संगम में स्नान के बाद पूजा-अर्चना का परम सौभाग्य मिला। मां गंगा का आशीर्वाद पाकर मन को असीम शांति और संतोष मिला है। उनसे समस्त देशवासियों की सुख-समृद्धि, आरोग्य और कल्याण की कामना की. हर-हर गंगे!
पीएम मोदी के दौर से पहले, पीएमओ ने कहा कि महाकुंभ दुनिया का सबसे बड़ा आध्यात्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम है। यह दुनिया भर के भक्तों को आकर्षित करता है। भारत की आध्यात्मिक और सांस्कृतिक विरासत को बढ़ावा देने और संरक्षित करने की प्रतिबद्धता प्रधानमंत्री ने दिखाई है। इसके अनुरूप, पीएम मोदी ने तीर्थ स्थलों पर बुनियादी ढांचे और सुविधाओं को बढ़ाने के लिए लगातार सक्रिय कदम उठाए हैं।
महाकुंभ के दौरान पीएम मोदी की दूसरी यात्रा
पीएम मोदी ने 13 दिसंबर, 2024 को प्रयागराज की यात्रा प्रधानमंत्री ने की थी। अपनी यात्रा के दौरान, पीएम मोदी ने आम जनता के लिए संपर्क, सुविधाओं और सेवाओं में सुधार के लिए 5,500 करोड़ रुपये की 167 विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया था।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

