बुधवार, 06 मई 2026
Logo
National

आज रुद्रपुर में चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे पीएम मोदी, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

अभी-अभी0 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
आज रुद्रपुर में चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे पीएम मोदी, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

आज रुद्रपुर में चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे पीएम मोदी, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

News World Desk
डेस्क रिपोर्टर
News World Desk

रुद्रपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज रुद्रपुर पहुंच रहे हैं। वह यहां मोदी मैदान में आयोजित भाजपा की शंखनाद रैली को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस ने कमर कस ली है। इसके लिए मोदी मैदान में भव्य मंच को तैयार किया जा रहा है। जगह-जगह पैरामिलिट्री फोर्स और पुलिस के जवानों की तैनाती की गई है। रैली में एक लाख लोगों को लाने का लक्ष्य रखा गया है।


आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी किच्छा बाईपास मार्ग पर स्थित मोदी मैदान में रैली को संबोधित करेंगे। इसको लेकर एसपीजी की निगरानी में मोदी मैदान में लोक निर्माण विभाग भव्य मंच व जनता के लिए दर्शक दीर्घा बनाई जा रही है। लोक निर्माण विभाग की ओर से मैदान को समतल कर आरबीएम डालकर रास्ते पक्के किए गए। सड़क की सफाई करने के साथ ही डिवाइडरों पर रंग रोगन किया गया।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें