
मुंबई। लोकसभा चुनाव 2024 के मद्देनजर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज मुंबई दौरे पर रहेंगे। इस दौरान पीएम मोदी मुंबई के घाटकोपर में रोड शो करेंगे। 2.5 किमी लंबा रोड शो रात 8 बजे से एलबीएस मार्ग पर श्रेयस सिनेमा से गांधी मार्केट तक होगा।
मुंबई में रोड शो के लिए आने से पहले प्रधानमंत्री डिंडोरी और फिर कल्याण में जनसभा को संबोधित करेंगे। उसके बाद उनका रात में घाटकोपर में भव्य रोड शो होगा। बीजेपी ने मुंबई की उत्तर-पूर्व सीट से मिहिर कोटेचा को उम्मीदवार बनाया हैं।
बीजेपी ने उत्तर पूर्व मुंबई से सांसद मनोज कोटक का टिकट काटकर सबको चौंका दिया। दरअसल 2019 के लोकसभा चुनाव में कोटक ने भारी मतों के अंतर के साथ जीत दर्ज की थी। वह अपने निर्वाचन क्षेत्र से लेकर पार्टी संगठन तक काफी सक्रिय थे। मनोज कोटक की जगह उसी क्षेत्र के बीजेपी विधायक मिहिर कोटेचा को उम्मीदवार बनाया है। मिहिर कोटेचा का मुकाबला उद्धव ठाकरे नीत शिवसेना (यूबीटी) के नेता संजय दीना पाटील से है।
वाहनों के आवागमन के लिए 15 मई को दोपहर 2 बजे से रात 10 बजे तक ये सड़कें बंद-
गांधी नगर जंक्शन से नौपाडा जंक्शन तक एलबीएस रोड, माहुल घाटकोपर रोड मेघराज जंक्शन से आर.बी. कदम जंक्शन तक
In view of the Road Show organised at LBS Road on 15th May 2024, large number of individuals are expected to participate in it.
— Mumbai Traffic Police (@MTPHereToHelp) May 14, 2024
Therefore in order to ease the traffic on the adjoining roads, the following traffic arrangements will be in place.#MTPTrafficUpdates pic.twitter.com/B6QECxQnBa
बता दें कि महाराष्ट्र की 48 लोकसभा सीट पर 19 अप्रैल से 20 मई तक पांच चरणों में मतदान हो रहा है। मुंबई की सभी छह संसदीय सीट पर आखिरी चरण में 20 मई को मतदान होगा।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

