शुक्रवार, 24 अप्रैल 2026
Logo
National

पीएम मोदी आज पुष्य नक्षत्र' में काशी से भरेंगे अपना नामांकन

14 मई, 20240 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
पीएम मोदी आज पुष्य नक्षत्र' में काशी से भरेंगे अपना नामांकन

पीएम मोदी आज पुष्य नक्षत्र' में काशी से भरेंगे अपना नामांकन

News World Desk
डेस्क रिपोर्टर
News World Desk

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी आज वाराणसी लोकसभा सीट से अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। पीएम मोदी ने इससे पहले साल 2014 और साल 2019 में वाराणसी लोकसभा सीट से चुनाव जीता था और अबकी बार यहां से तीसरी बार उम्मीदवार बनेंगे। पीएम मोदी के नामांकन के समय 18 से ज्यादा अधिक कैबिनेट मंत्री उनके साथ मौजूद रहेंगे। पीएम मोदी ने सोमवार की शाम अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी में मदन मोहन मालवीय की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के बाद एक रोड शो भी किया था। करीब छह किलोमीटर लंबे इस रोड शो के दौरान लोगों ने पुष्प वर्षा करके उनका स्वागत किया था। पीएम मोदी ने सवा दो घंटे तक चले करीब छह किलोमीटर लंबे रोड शो के समापन के बाद काशी विश्‍वनाथ धाम मंदिर पहुंचे थे।

नामांकन भरने से पहले PM मोदी का शेड्यूल 

सुबह नामांकन पत्र दाखिल करने से पहले मोदी करीब नौ बजे गंगा के तट पर दशाश्वमेध घाट पर पूजा-अर्चना करेंगे। उनके यात्रा कार्यक्रम के अनुसार, नामांकन दाखिल करने से पहले नमो घाट की एक क्रूज यात्रा भी प्रस्तावित है। वहां से प्रधानमंत्री काल भैरव मंदिर जाएंगे और फिर एनडीए के नेताओं के साथ एक बैठक भी करेंगे।  अपना नामांकन दाखिल करने के लिए कलेक्ट्रेट जाएंगे।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें