मंगलवार, 05 मई 2026
Logo
National

पीएम मोदी 10 नई वंदे भारत ट्रेनों को दिखाएंगे हरी झंडी: 4 के रूट्स का होगा विस्तार, 85 हजार करोड़ के प्रोजेक्ट्स का होगा इनॉगरेशन

अभी-अभी0 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
पीएम मोदी 10 नई वंदे भारत ट्रेनों को दिखाएंगे हरी झंडी: 4 के रूट्स का होगा विस्तार, 85 हजार करोड़ के प्रोजेक्ट्स का होगा इनॉगरेशन

पीएम मोदी 10 नई वंदे भारत ट्रेनों को दिखाएंगे हरी झंडी: 4 के रूट्स का होगा विस्तार, 85 हजार करोड़ के प्रोजेक्ट्स का होगा इनॉगरेशन

News World Desk
डेस्क रिपोर्टर
News World Desk

 नई दिल्ली। पीएम मोदी आज मंगलवार को गुजरात और राजस्थान के दौरे पर हैं। अहमदाबाद के ऑपरेशन कंट्रोल सेंटर से पीएम मोदी देशभर में एक साथ 85 हजार करोड़ रुपए लागत के करीब 6000 प्रोजेक्ट्स का इनॉगरेशन करेंगे। इसी कड़ी में पीएम मोदी 10 नई सेमी हाई स्पीड वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को हरी झंडी दिखाएंगे। इसके बाद इंडियन रेलवे के बाड़े में 104 (51 जोड़ी) वंदे भारत ट्रेनें हो जाएंगी। 

31 जनवरी 2024 तक देश में 82 वंदे भारत ट्रेनों का संचालन हो रहा है। ये वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनें 24 राज्य व केंद्र शासित प्रदेशों और 256 जिलों को कवर करेंगी। पीएम मोदी मंगलवार को चार मौजूदा वंदे भारत ट्रेनों के रूट्स का एक्सटेंशन करेंगे। 

इन नई ट्रेनों का होगा संचालन

  • लखनऊ-देहरादून

  • पटना-लखनऊ

  • न्यू जलपाईगुड़ी-पटना

  • पुरी-विशाखापट्टनम

  • कालाबुरागी-बैंग्लोर

  • रांची-वाराणसी

  • खुजराहो-दिल्ली

  • अहमदाबाद-मुंबई

  • सिकंदराबाद-विशाखापट्टनम

मैसूर-चेन्नईमंडल रेल प्रबंधक (वाल्टेयर डिवीजन) सौरभ प्रसाद ने पुष्टि की कि दो वंदे भारत ट्रेनों में से एक विशाखापत्तनम और भुवनेश्वर के बीच चलेगी और दूसरी विशाखापत्तनम और सिकंदराबाद के बीच संचालित होगी। ये दो नई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनें इस रूट पर मौजूदा सेवा के अतिरिक्त हैं।

एक्सटेंशन वाले रूट्स
सिर्फ नई ट्रेनें ही नहीं, बल्कि कुछ पुराने रूट भी बढ़ाए गए हैं। तिरुवनंतपुरम-कासरगोड ट्रेन अब मंगलुरु तक बढ़ाई जाएगी। अहमदाबाद-जामनगर के बीच चलने वाली वंदे भारत ट्रेन अब द्वारका तक जाएगी। गोरखपुर-लखनऊ वंदे भारत ट्रेन अब प्रयागराज तक जाएगी। इसी तरह अजमेर और दिल्ली के बीच चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का मार्ग अब चंडीगढ़ तक फैल जाएगा।

दिल्ली से सबसे ज्यादा वंदे भारत ट्रेन
10 वंदे भारत ट्रेनों के साथ दिल्ली स्टार प्लेयर बनकर उभरी है। मतलब दिल्ली से चलने वाली वंदे भारत ट्रेनों की संख्या सबसे ज्यादा है। ये ट्रेनें दिल्ली के साथ अंब अंदौरा, अमृतसर, अयोध्या, भोपाल, देहरादून और खजुराहो से जुड़ गई हैं। इसके अलावा मुंबई से छह और चेन्नई से वंदे भारत ट्रेनों का संचालन होता है। मैसूर अपनी दूसरी वंदे भारत ट्रेन के स्वागत के लिए तैयार है।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें