
मेरठ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लोकसभा चुनाव 2024 के लोकसभा चुनाव का शंखनाद रविवार को मेरठ से करेंगे। रैली की बड़े पैमाने पर तैयारी प्रशासन और बीजेपी संगठन की तरफ से की गई है। एसपीजी ने मेरठ में डेरा डाल रखा है। रैली के दौरान मेरठ में ड्रोन, गुब्बारे और छोटे प्लेन उड़ाने पर प्रतिबंध रहेगा। मोदी की थ्री लेयर सिक्योरिटी रहेगी। पांच हेलीपैड बनाए गए हैं। प्रधानमंत्री की रैली के लिए चार हेलिपैड बनाए जा रहे हैं। प्रधानमंत्री के तीन हेलिकॉप्टर के लिए केंद्रीय आलू अनुसंधान संस्थान के मैदान में तीन हेलिपैड बनाए गए हैं। 2014 के चुनाव में प्रधानमंत्री का चेहरा बनने के बाद नरेंद्र मोदी ने पहली रैली मेरठ में की थी। इसके बाद 2019 के चुनाव में भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मेरठ से ही शंखनाद किया। माना जा रहा है कि मेरठ की इस रैली से प्रधानमंत्री गाजियाबाद, बागपत, गौतमबुद्धनगर, शामली और सहारनपुर तक को साधेंगे।
तीन लाख की भीड़ जुटने की उम्मीद
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और हरियाणा के सीएम के हेलिकॉप्टर के लिए सभा स्थल से थोड़ा दूर हेलीपैड बनाया गया हैं। करीब तीन लाख लोगों के पहुंचने का बीजेपी संगठन को अनुमान है। करीब 25 हजार लोगों के बैठने के लिए कुर्सियों की भी व्यवस्था की गई है। रैली एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी के केंद्रीय आलू अनुसंधान संस्थान मोदीपुरम में होगी। करीब 25 हजार लोगों के बैठने के लिए कुर्सियों की व्यवस्था की जा रही है। हालांकि लाखों लोगों के पहुंचने की उम्मीद बीजेपी को हैं।
रैली में राष्ट्रीय लोकदल के अध्यक्ष चौधरी जयंत सिंह प्रधानमंत्री के साथ मंच साझा करेंगे। इसी के साथ मेरठ रैली एक तरह से एनडीए की एकता का शक्ति प्रदर्शन भी होगा। जिसमें यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ, हरियाणा के सीएम नसीब सैनी, एनडीए से सहयोगी संजय निषाद, अनुप्रिया पटेल और ओम प्रकाश राजभर भी शामिल होंगे।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

