गुरुवार, 23 अप्रैल 2026
Logo
National

आज धन्यवाद प्रस्ताव पर जवाब देंगे पीएम मोदी, संसद भवन में NDA संसदीय दल की बैठक शुरू

02 जुल, 20240 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
आज धन्यवाद प्रस्ताव पर जवाब देंगे पीएम मोदी, संसद भवन में NDA संसदीय दल की बैठक शुरू

आज धन्यवाद प्रस्ताव पर जवाब देंगे पीएम मोदी, संसद भवन में NDA संसदीय दल की बैठक शुरू

Sanju Suryawanshi
डेस्क रिपोर्टर
Sanju Suryawanshi

नई दिल्ली। आज मंगलवार (2 जून) काे 18वीं लोकसभा के विशेष सत्र का सातवां दिन है। संसद में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा सोमवार को शुरू हुई जो आत भी जारी रहेगी। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) इस पर अपना जवाब देंगे। पीएम मोदी दोनों सदनों में चर्चा का जवाब देंगे। पीएम मोदी शाम 4 बजे लोकसभा में धन्यवाद प्रस्ताव पर अपनी बात रखेंगे। 

अखिलेश यादव देंगे लोकसभा में भाषण
समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव भी आज लोकसभा में अपना भाषण देंगे। अपने भाषण में अखिलेश यादव, NEET पेपर लीक समेत दूसरे मुद्दों पर सरकार को घेरने की कोशिश कर सकते हैं।

उधर पीएम मोदी एनडीए संसदीय दल की बैठक में हिस्सा लेने के लिए संसद भवन पहुंच गए हैं। उनकी अगुवाई में एनडीए संसदीय दल की बैठक शुरू हो गई है। इस बैठक में अमित शाह, राजनाथ सिंह, शिवराज सिंह चौहान समेत एनडीए सहयाेगी दल के सभी सांसद मौजूद हैं।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें