रविवार, 18 अक्टूबर 2026
Logo
National

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मल्लिकार्जुन खड़गे को कांग्रेस अध्यक्ष बनने पर दी बधाई

अभी-अभी0 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मल्लिकार्जुन खड़गे को कांग्रेस अध्यक्ष बनने पर दी बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मल्लिकार्जुन खड़गे को कांग्रेस अध्यक्ष बनने पर दी बधाई

N
डेस्क रिपोर्टर

नई दिल्ली (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मल्लिकार्जुन खड़गे को कांग्रेस अध्यक्ष बनने पर बधाई दी है। शशि थरूर को भारी अंतर से चुनाव हरा कर कांग्रेस के नए अध्यक्ष बने मल्लिकार्जुन खड़गे को ट्वीट कर बधाई देते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस नई जिम्मेदारी के लिए उन्हें शुभकामनाएं भी दी हैं।


कांग्रेस और मल्लिकार्जुन खड़गे, दोनों को टैग कर ट्वीट करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कांग्रेस अध्यक्ष के रूप में खड़गे के भविष्य के कार्यकाल के फलदायी होने को लेकर भी शुभकामनाएं दी हैं।


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खड़गे को कांग्रेस अध्यक्ष बनने की बधाई देते हुए ट्वीट कर कहा, मल्लिकार्जुन खड़गे जी को कांग्रेस के अध्यक्ष के रूप में उनकी नई जिम्मेदारी के लिए मेरी शुभकामनाएं। उनका आगे का कार्यकाल फलदायी हो।


--आईएएनएस

एसटीपी/एएनएम

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें