
भोपाल। पीएम नरेंद्र मोदी ने रविवार को रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 139 वें एपिसोड में नर्मदापुरम की शिवानी के अंगदान का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि मानवता के एैसे एक कदम से किसी परिवार में खुशियां फिर से लौट सकती हैं। साथ ही रिसर्च के कामों में भी बड़ी मदद मिलती हैं।
पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि मेडिकल क्षेत्र के एडवांस रिसर्च में आर्गन डोनेशन की बहुत बड़ी भूमिका होती है। ऐसे लोग जो अपना जीवन पूरा करने के बाद आर्गन डोनेट करके जाते हैं, वो कितने ही लोगों का जीवन भी बचाते हैं और रिसर्च को भी संभव बनाते हैं। ऐसा ही एक उदाहरण मध्यप्रदेश में नर्मदापुरम की शिवानी का है।
प्रधानमंत्री ने कहा शिवानी के सड़क दुर्घटना की शिकार होने पर परिवार ने कठिन समय में भी ऐसा निर्णय लिया, जो हम सभी के लिए प्रेरणा है। यह फैसला था सड़क दुर्घटना की पीड़िता शिवानी के अंग दान का। शिवानी के परिवार के इस फैसले से समाज और देश के लिए एक बड़ा संदेश गया है।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पीएम का आभार माना
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मन की बात कार्यक्रम में नर्मदापुरम जिले की शिवानी के परिवार की ओर से लिए गए अंगदान के निर्णय का उल्लेख करने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार माना है। मुख्यमंत्री ने अपने निवास में पीएम मोदी के कार्यक्रम "मन की बात" के को सुना।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

