मंगलवार, 21 अप्रैल 2026
Logo
National

पीएम नरेंद्र मोदी ने आरएसएस के 100 साल पूरे होने पर खास स्माकर डाक टिकट और स्मारक सिक्का किया जारी, जानें- क्या कहा

01 अक्टू, 20250 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
Coin of 100 rupees

Coin of 100 rupees

Hitesh Kumar Singh
डेस्क रिपोर्टर
Hitesh Kumar Singh

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को नई दिल्ली में आरएसएस शताब्दी समारोह का हिस्सा बने। इस मौके पर उन्होंने खास स्मारक डाक टिकट और सिक्का जारी किया। पीएम ने कहा कि हमारी पीढ़ी के स्वयंसेवकों का सौभाग्य है कि संघ के शताब्दी वर्ष जैसा महान अवसर देख रहे हैं। 

पीएम नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को महानवमी की बधाई दी। उन्होंने कहा कि आज देवी सिद्धिदात्री का दिन है। कल विजयादशमी का महापर्व है, जो कि प्रतीक है- अन्याय पर न्याय की जीत, असत्य पर सत्य की जीत, अंधकार पर प्रकाश की जीत का। पीएम ने कहा ने कहा कि वह आज के इस अवसर पर राष्ट्र सेवा को समर्पित स्वयंसेवकों को शुभकामनाएं देते हैं और उनका अभिनंदन करते हैं। उन्होंने संघ के संस्थापक डॉ. हेडगेवार को श्रद्धांजलि भी अर्पित की। 

 

अनादि राष्ट्र चेतना का पुण्य अवतार है आरएसएस

पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि ने कहा विजयादशमी के महान पर्व पर 100 वर्ष पूर्व राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना कोई संयोग नहीं था, बल्कि हजारों वर्षों से चली आ रही उस परंपरा का पुनरुत्थान था, जिसमें राष्ट्र चेतना, समय समय पर उस युग की चुनौतियों का सामना करने के लिए नए-नए अवतारों में प्रकट होती है। इस युग में आरएसएस उसी अनादि राष्ट्र चेतना का पुण्य अवतार है।

 

डाक टिकट पर आरएसएस कार्यकर्ताओं की परेड करते हुए तस्वीर

आरएसएस के शताब्दी समारोह पर पीएम नरेंद्र मोदी की ओर से जारी खास डाक टिकट पर आरएसएस कार्यकर्ताओं की परेड करते हुए तस्वीर छपी है। यह तस्वीर 1963 परेड की है। वहीं, 100 रुपए के सिक्के पर एक तरफ राष्ट्रीय चिह्न और दूसरी तरफ शेर के साथ वरद् मुद्रा में भारत माता की छवि और समर्पण भाव से उसे नमन करते स्वयंसेवक दिखाई देते हैं। 



पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें