सोमवार, 04 मई 2026
Logo
National

श्रील प्रभुपाद की 150वीं जयंती में पीएम नरेंद्र मोदी लेंगे हिस्सा, पीएम स्मारक टिकट और सिक्का करेंगे जारी

अभी-अभी0 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
श्रील प्रभुपाद की 150वीं जयंती में पीएम नरेंद्र मोदी लेंगे हिस्सा, पीएम स्मारक टिकट और सिक्का करेंगे जारी

श्रील प्रभुपाद की 150वीं जयंती में पीएम नरेंद्र मोदी लेंगे हिस्सा, पीएम स्मारक टिकट और सिक्का करेंगे जारी

Sandeep Sinha
डेस्क रिपोर्टर
Sandeep Sinha

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल्ली के भारत मंडपम में आध्यात्मिक गुरु श्रील प्रभुपाद की 150वीं वर्षगांठ के अवसर पर कार्यक्रम को संबोधित करेंगे। इसके अलावा पीएम मोदी आध्यात्मिक गुरु के सम्मान में एक स्मारक टिकट और एक सिक्का भी जारी करेंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय की तरफ से जारी बयान के मुताबिक, मोदी दोपहर में भारत मंडपम पहुंचेंगे और कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे।  आपको बता दें,आचार्य श्रील प्रभुपाद गौड़ीय मिशन के संस्थापक थे। जिन्होंने वैष्णव आस्था के प्रचार-प्रसार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।उन्होंने हरिनाम कीर्तन से मानव कल्याण का रास्ता जन जन तक पहुंचाया। हरे कृष्णा आंदोलन उन्हीं की देन है,। गौड़ीय मिशन श्री चैतन्य महाप्रभु की शिक्षाओं और वैष्णव धर्म की समृद्ध आध्यात्मिक विरासत को दुनिया भर में फैला रहा है।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें