बुधवार, 06 मई 2026
Logo
National

प्रधानमंत्री 30 जुलाई को पहली अखिल भारतीय डीएलएसए बैठक को संबोधित करेंगे

अभी-अभी0 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
प्रधानमंत्री 30 जुलाई को पहली अखिल भारतीय डीएलएसए बैठक को संबोधित करेंगे

प्रधानमंत्री 30 जुलाई को पहली अखिल भारतीय डीएलएसए बैठक को संबोधित करेंगे

N
डेस्क रिपोर्टर

नई दिल्ली, (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 30 जुलाई को यहां पहली अखिल भारतीय जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बैठक के उद्घाटन सत्र को संबोधित करेंगे। 


राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (एनएएलएसए) द्वारा 30-31 जुलाई को विज्ञान भवन में जिला विधिक सेवा प्राधिकरणों (डीएलएसए) की पहली राष्ट्रीय स्तर की बैठक आयोजित की जा रही है। बैठक डीएलएसए में एकरूपता और समकालिकता लाने के लिए एक एकीकृत प्रक्रिया के निर्माण पर विचार करेगी।


देश में कुल 676 डीएलएसए हैं, जिनका नेतृत्व जिला न्यायाधीश करते हैं जो प्राधिकरण के अध्यक्ष के रूप में कार्य करते हैं। नालसा, डीएलएसए और राज्य कानूनी सेवा प्राधिकरणों (एसएलएसए) के माध्यम से विभिन्न कानूनी सहायता और जागरूकता कार्यक्रमों को लागू करता है।


डीएलएसए नालसा द्वारा आयोजित लोक अदालतों को विनियमित करके अदालतों पर बोझ को कम करने में भी योगदान करते हैं।


--आईएएनएस

आरएचए/एएनएम

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें