सोमवार, 31 अगस्त 2026
Logo
National

पीएम कल किसान सम्मान निधि के 20 हजार करोड़ रु. ट्रांसफर करेंगे

17 जून, 20240 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
पीएम कल किसान सम्मान निधि के 20 हजार करोड़ रु. ट्रांसफर करेंगे

पीएम कल किसान सम्मान निधि के 20 हजार करोड़ रु. ट्रांसफर करेंगे

Sanju Suryawanshi
डेस्क रिपोर्टर
Sanju Suryawanshi

नई दिल्ली। तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने के बाद पीएम नरेंद्र मोदी अपने लोकसभा क्षेत्र वाराणसी का दौरा करने जा रहे हैं। पीएम 18 जून मंगलवार को वाराणसी में आभार यात्रा में शामिल होंगे। पीएम मोदी वाराणसी से ही 9.3 करोड़ किसानों के खातों में 20 हजार करोड़ रुपये की 17वीं किस्त ट्रांसफर करेंगे। इसके अलावा 30 हजार स्वयं सहायता समूहों को कृषि सखी के रूप में मान्यता देंगे। इनमें वे महिलाएं शामिल होंगी जिन्हें कृषि संबंधित प्रशिक्षण दिया गया है। पीएम मोदी देशभर के 732 कृषि विज्ञान केंद्रों से वर्चुअली जुड़ेंगे। इसके अलावा कई राज्यों में स्थिति कृषि विज्ञान केंद्रों से कई केंद्रीय मंत्री भी जुड़े रहेंगे। कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मुख्यमंत्रियों से भी अपने-अपने राज्य से ही कार्यक्रम से जुड़ने की


अपील की है। इनमें विपक्षी पार्टियों द्वारा शासित प्रदेशों के सीएम भी शामिल हैं। चौहान ने कहा, हम चाहते हैं कि किसानों के हित के लिए सब मिलकर काम करें। इस कार्यक्रम में लगभग 1 लाख प्राइमरी एग्रीकल्चल क्रेडिट सोसाइटी (पीएसीएस) और ग्रामीण इलाकों में स्थित पांच कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) भी शामिल होंगे। पीएम मोदी 9.3 करोड़ किसानों के खाते में लगभग 20 हजार करोड़ रुपये की राशि भेजेंगे। फरवरी 2019 शुरू हुई इस योजना के तहत अब तक 3.2 लाख करोड़ रुपए दिए जा चुके हैं। बता दें कि तीसरी बार प्रधानमंत्री पद संभालने के बाद मोदी ने सबसे पहले किसान सम्मान निधि की फाइल पर ही साइन किए थे। जानकारी के मुताबिक पीएम की इस आभार यात्रा के दौरान 300 किसानों को आवास भी दिए जाएंगे।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें