गुरुवार, 30 अप्रैल 2026
Logo
National

प्रशांत किशोर ने कांग्रेस पर साधा निशाना, बोले - विपक्ष का नेतृत्व आपका दैवीय अधिकार नही

अभी-अभी0 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
प्रशांत किशोर ने कांग्रेस पर साधा निशाना, बोले - विपक्ष का नेतृत्व आपका दैवीय अधिकार नही
N
डेस्क रिपोर्टर
नई दिल्ली, न्यूज़ वर्ल्ड डेस्क। इन दिनों देश की राजनीति में विपक्ष के नेतृृत्व को लेकर लगातार सवालों का दौर जारी है। उसी क्रम में चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर का बयान सामने आया है। प्रशातं किशोर ने आज ट्वीट के जरिए कांग्रेस के नेतृत्व पर सीधे हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस पिछले 10 साल में 90 प्रतिशत चुनाव हारी है। ऐसे में विपक्ष का नेतृत्व करना कांग्रेस का दैवीय अधिकार नही हो सकता। जब कांग्रेस पिछले 10 सालों में 90 फीसदी चुनाव हार चुकी है तो लोकतांत्रिक तरीके से विपक्षीयों को नेतृत्व तय करने दें।

इससे पहले भी राहुल गांधी पर हमला बोला था
कांग्रेस पार्टी अपने बडे़ बुरे दौर से गुजर रही है। ऐसे में प्रशांत किशोर ने कुछ दिन पहले कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी पर हमला बोला था और कहा था कि बीजेपी दशकों तक कहीं नही जाने वाली है और राहुल गांधी को इसका एहसास ही नहीं है। उन्होंने राहुल गांधी का नाम लिए बगैर कहा कि कुछ लोेग तो आधे से ज्यादा अपना समय विदेश में बितातें हैं।

ममता बनर्जी ने यूपीए गठबंधन पर सवाल खडे़ किए थे
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कल एनसीपी प्रमुख शरद पवार से मुलाकात के बाद कहा था कि यूपीए कोई गठबंधन नहीं है। यह खत्म हो चुका है। उन्होंने कहा, जो बीजेपी के खिलाफ हैं, वो हमारे साथ खडे़ होकर बीजेपी का मुकाबला कर सकते हैं। साथ ही राहुल गांधी के बारें में बोला कि राजनीति में लगातार संघर्ष करना पड़ता है। आप ज्यादा समय विदेश में रहकर यह काम नही कर सकते। अगर आप सड़क पर नहीं उतरेंगे तो बीजेपी आपको क्लीन बोल्ड करेगी।

बंगाल चुनाव में प्रशांत किशोर ने निभाया था अहम रोल
पश्चिम बंगाल में मिली तृणमूल कांग्रेस की जीत में प्रशांत किशोर का महत्वपूर्ण रोल रहा था। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि ममता बनर्जी को देश मेें विपक्ष के नेता के चेहरें के तौर पर पेश करना प्रशांत किशोर की रणनीति का हिस्सा है।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें