N
डेस्क रिपोर्टर
चंडीगढ़, न्यूज़ वर्ल्ड डेस्क। काफी दिनों से भीषण गर्मी का कहर झेल रहें लोगों को चिलचिलाती धूप से राहत मिलने वाली है। देश में मानसून आ चुका है। वहीं ताजा पश्चिमी विक्षोभ की वजह से देश भर के मौसम पर असर देखने को मिल रहा है। हरियाणा में शुक्रवार यानी 17 जून से ही मौसम खुशनुमा होते हुए नजर आ रहा है। वहीं अधिकांश हिस्सों में बारिश का दौर भी शुरू हो गया है।
बतादें कि, शनिवार यानी 18 जून की सुबह से ही हरियाणा के कई हिस्सों में बारिश हो रही है। मौसम विभाग कि माने तो आने वाले 2-3 घंटों में हरियाणा के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। आईएमडी के की माने तो, हरियाणा में 21 जून तक ऐसा ही मौसम रहने वाला है। जिसे लेकर मौसम केन्द्र ने लोगों को सर्तक रहने की चेतावनी जारी की है।
मौसम केन्द्र कि माने तो शुक्रवार 17 जून को अंबाला, पंचकूला, कुरुक्षेत्र, यमुनानगर, करनाल, जींद और कैथल में 50 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने के साथ साथ गरज चमक के साथ बारिश हो सकती है। इसके साथ ही भिवानी, रेवाड़ी, महेंद्रगढ़, गुरुग्राम, पलवल, फरीदाबाद में हल्की बारिश हुई है। आईएमडी की मानें तो हरियाणा में अभी प्री मानसून का दौर चल रहा है। जिसको लेकर 21 जून तक प्रदेश में येलो अलर्ट जारी किया है।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

