
लखनऊ, न्यूज़ वर्ल्ड डेस्क। सोमवार से भगवान श्री राम की नगरी अयोध्या में ‘दीपोत्सव’ की शुरुआत होने जा रही है। इस मौके पर उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार 1 से 3 नवंबर के बीच सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन कर रही है। कार्यक्रम के पहले दिन रामकथा संग्रहालय (Ramakatha Museum) में राज्य के पर्यटन और संस्कृति मंत्री नीलकंठ तिवारी (Tourism and Culture Minister Neelkanth Tiwari) राम शिल्प बाजार का उद्घाटन करेंगे। वहीं पद्मश्री गायक अनूप जलोटा (Padmashree Singer Anoop Jalota) रामायण पर संगीत कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे। साथ ही जनकपुर (नेपाल) (Janakpur, Nepal) के सांस्कृतिक दल द्वारा रामलीला (Ramleela) की प्रस्तुति भी की जाएगी।
सेमिनार का होगा आयोजन
कार्यक्रम के दूसरे दिन 2 नवंबर को ट्रैवल राइटर्स, ब्लागर्स, अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय टूर ऑपरेटर्स के द्वारा अयोध्या में हैरिटेज टूर (Heritage Tour) कराया जाएगा। साथ ही होटल हेरिटेज (Hotel Heritage) में “अयोध्या को प्रमुख पर्यटन स्थल के रूप में दोबारा तलाशना” विषय पर सेमिनार का आयोजन किया जाएगा। इसके अलावा शाम 4 बजे पर्यटन विभाग द्वारा अयोध्या धाम की विजन डॉक्यूमेंट और विकास परियोजना प्लान का प्रस्तुतीकरण होगा। साथ ही आजमगढ़ और वाराणसी के कला समूहों द्वारा नाटक की प्रस्तुति की जाएगी। वहीं शाम 5 बजे से 7 बजे तक अयोध्या के साकेत महाविद्यालय, जालपा मंदिर, राजसदन, कनक भवन, दशरथ महल, तुलसी उद्यान और कनक भवनमें सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा।
एक साथ 9 लाख दिये जला कर विश्व रिकॉर्ड बनाएंगे
3 नवंबर को सुबह 10 बजे भगवान राम के अयोध्या आगमन पर झांकियां और शोभा यात्रा निकाली जाएगी। यात्रा साकेत महाविद्यालय से शुरू होकर रामकथा पार्क पहुंचेगी। इस दौरान हेलीकॉप्टर से राम-सीता का आगमन, राम चित्र और भरत मिलाप प्रदर्शनी का उद्घाटन भी किया जाएगा। सरयू नदी के नए घाट पर आरती होगी। शाम 6 बजे पूरे अयोध्या में 12 लाख दीप जलाए जाएंगे। राम की पैडी में एक साथ 9 लाख दीपों प्रज्वलित कर विश्व रिकॉर्ड बनाने की तैयारी है, वहीं अलग-अलग क्षेत्रों में 3 लाख दीये प्रज्वलित किए जाएंगे। और रामकथा पार्क में राम राज्याभिषेक की प्रस्तुति की जाएगी। वहीं श्रीलंका के सांस्कृतिक दल द्वारा रामलीला का आयोजन भी किया जाएगा।
3-डी होलोग्रैफिक और लेजर शो
4 नवंबर को राम की पैडी में 3-डी होलोग्रैफिक शो (3D Holographic Show) और लेजर शो का आयोजन भी किया जाएगा। वहीं 5 नवंबर की शाम रामकथा पार्क में अलग-अलग राज्यों की रामलीलाएं और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां आयोजित होंगी।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

