
नई दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने सभी देशवासियों को दिवाली की शुभकामनाएं दी हैं। दोनों ने सभी के सुख, समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की है।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने ट्वीट किया कि सभी देशवासियों को दिवाली की हार्दिक शुभकामनाएं, प्रकाश और उमंग के इस पवित्र त्योहार पर, हम ज्ञान और ऊर्जा के दीपक को प्रज्जवलित करते हुए जरूरतमंद लोगों के जीवन में भी खुशियां लाने का प्रयास करें। मैं इस महापर्व पर सभी देशवासियों के जीवन में सुख-समृद्धि के लिए प्रार्थना करती हूं।
वहीं केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि समस्त देशवासियों को दिवाली की हार्दिक शुभकामनाएं। प्रकाश का यह पर्व सभी के जीवन में खुशियां, आरोग्य व समृद्धि लाए।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

