शुक्रवार, 24 जुलाई 2026
Logo
National

अग्निशमन सेवा, होमगार्ड, नागरिक सुरक्षा कर्मियों के लिए राष्ट्रपति पदक की घोषणा

अभी-अभी0 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
अग्निशमन सेवा, होमगार्ड, नागरिक सुरक्षा कर्मियों के लिए राष्ट्रपति पदक की घोषणा

अग्निशमन सेवा, होमगार्ड, नागरिक सुरक्षा कर्मियों के लिए राष्ट्रपति पदक की घोषणा

News World Desk
डेस्क रिपोर्टर
News World Desk

नई दिल्ली। केंद्र ने बुधवार को गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर अग्निशमन सेवाओं, नागरिक सुरक्षा और होमगार्ड के कर्मियों को विशिष्ट सेवाओं और उत्कृष्ट सेवाओं के लिए राष्ट्रपति पदक की घोषणा की। इस बार अग्निशमन सेवा पदक के लिए 47 कर्मियों और 55 कर्मियों को होम गार्ड और नागरिक सुरक्षा पदक दिया जा रहा है। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने बुधवार को इन पदकों की घोषणा की।


इस साल गणतंत्र दिवस 2023 के अवसर पर कुल 47 कर्मियों को अग्निशमन सेवा पदक से सम्मानित किया गया है। इनमें से वीरता के लिए अग्निशमन सेवा पदक 2 कर्मियों को और विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति का अग्निशमन सेवा पदक 7 कर्मियों को दिया जाता जा रहा है। वहीं सराहनीय सेवा के लिए अग्निशमन सेवा पदक 38 कर्मियों को उनकी सेवाओं के लिए प्रदान किया गया है।


इसके अलावा 55 कर्मियों को होम गार्ड और नागरिक सुरक्षा पदक से भी सम्मानित किया गया है। इनमें से 1 कर्मी को उनकी वीरता के लिए होम गार्ड और नागरिक सुरक्षा पदक से सम्मानित किया गया। वहीं विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति के गृह रक्षक और नागरिक सुरक्षा पदक और सराहनीय सेवा के लिए गृह रक्षक और नागरिक सुरक्षा पदक क्रमश: 9 कर्मियों और 45 कर्मियों को प्रदान किए जा रहे हैं।


गृह मंत्रालय ने बताया कि प्रत्येक वर्ष गणतंत्र दिवस पर अग्निशमन सेवा, नागरिक सुरक्षा और होमगार्ड के कर्मियों को वीरता के लिए राष्ट्रपति पदक और विशिष्ट सेवाओं के लिए राष्ट्रपति पदक के साथ-साथ शौर्य पदक व सराहनीय सेवा के लिए पदक प्रदान किए जाते हैं।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें