मंगलवार, 05 मई 2026
Logo
National

राष्ट्रपति चुनाव : एसबीएसपी ने सपा को दिया जोर का झटका, मुर्मू को वोट देने का किया ऐलान

अभी-अभी0 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
राष्ट्रपति चुनाव : एसबीएसपी ने सपा को दिया जोर का झटका, मुर्मू को वोट देने का किया ऐलान

राष्ट्रपति चुनाव : एसबीएसपी ने सपा को दिया जोर का झटका, मुर्मू को वोट देने का किया ऐलान

N
डेस्क रिपोर्टर

लखनऊ, (आईएएनएस)। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (एसबीएसपी) के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने घोषणा की है कि वह और उनकी पार्टी के विधायक राजग की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू को वोट देंगे।


उत्तर प्रदेश विधानसभा में एसबीएसपी के 6 विधायक हैं। एसबीएसपी की घोषणा समाजवादी पार्टी (सपा) के लिए एक बड़ा झटका है। माना जा रहा है कि सपा एक के बाद एक सहयोगी दलों का समर्थन खो रही है। राजभर ने कहा कि उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से बात करने के बाद यह फैसला लिया है।


राजभर ने अपने बयान में कहा, मैंने अपने फैसले के बारे में अमित शाह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को सूचित कर दिया है। एसबीएसपी विधायक मुख्तार अंसारी के बेटे अब्बास अंसारी ने कहा कि वह भी द्रौपदी मुर्मू को वोट देंगे।


--आईएएनएस

पीके/एसकेके

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें