शुक्रवार, 24 जुलाई 2026
Logo
National

कोरोना की समीक्षा के लिए प्रधानमंत्री मोदी ने आज बुलाई उच्च स्तरीय बैठक

अभी-अभी0 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
कोरोना की समीक्षा के लिए प्रधानमंत्री मोदी ने आज बुलाई उच्च स्तरीय बैठक

कोरोना की समीक्षा के लिए प्रधानमंत्री मोदी ने आज बुलाई उच्च स्तरीय बैठक

News World Desk
डेस्क रिपोर्टर
News World Desk

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज दोपहर एक उच्च स्तरीय बैठक में देश में कोरोना से संबंधित स्थिति की समीक्षा करेंगे। कोरोना के नए वैरिएंट ने  चीन में तबाही मचा रखी है, इसे लेकर भारत सरकार भी अलर्ट मोड में आ गई है। इसके लिए पीएम मोदी दोपहर में एक हाईलेवल कमेटी बुलाई है। आपको बता दें कि ओमिक्रॉन के जिस सब-वैरिएंट ने चीन में कहर बरपाया है, भारत में भी उसके तीन संक्रमित मामले दर्ज पाए गए है।


चीन में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों और उनसे हो रही मौतों ने पूरी दुनिया में एक बार फिर कोरोना को लेकर चिंता पैदा कर दी है। 


इससे पहले केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने कोरोना समीक्षा करने के  बाद  देश में कोविड सुरक्षा संबंधी दिशा निर्देश दिए थे।  मनसुख मांडविया ने एक ट्वीट में कहा था कुछ देशों में कोविड-19 के मामलों में वृद्धि के मद्देनजर आज विशेषज्ञों और अधिकारियों के साथ स्थिति की समीक्षा की। कोविड अभी खत्म नहीं हुआ है. मैंने सभी संबंधित लोगों को सजग रहने और निगरानी बढ़ाने के लिये कहा है। हम किसी भी स्थिति से निपटने के लिये तैयार है।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें