
डेस्क रिपोर्टर
News World Deskनई दिल्ली, न्यूज़ वर्ल्ड डेस्क। बुधवार 8 को तमिलनाडु के नीलगिरी जिले के कुन्नूर इलाके में सेना के हेलीकॉप्टर हादसे (Helicopter Crash) में शहीद हुए CDS जनरल बिपिन रावत (General Bipin Rawat), उनकी पत्नी मधुलिका (Madhulika) समेत 13 जवानों के शवों को आज करीब 7:45 बजे दिल्ली के पालम एयरपोर्ट (Palam Airport) लाया गया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) करीब 9 बजे बजे एयरपोर्ट पहुंचे और CDS जनरल बिपिन रावत समेत और सभी शहीदों को सर झुकाकर और हाथ जोड़ कर श्रद्धांजलि (Tribute) दी। इसके बाद सभी शहीदों के परिजनों से प्रधानमंत्री एक-एक कर मिले और उन्हें ढांढस बंधाया।

मंत्री राजनाथ सिंह (Defence Minister Rajnath Singh) और और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (National Security Advisor) अजित डोभाल (Ajit Dobhal) करीब 8:30 बजे एयरपोर्ट पहुंचे थे। प्रधानमंत्री से साथ उन्होंने भी सभी शहीदों को श्रद्धांजलि दी और परिजनों से मिल कर बातचीत की। साथ ही तीनों सेनाओं के प्रमुख भी एयरपोर्ट पहुंचे और उन्होंने भी सभी शहीदों को श्रद्धांजलि दी।
जनरल रावत का कल शुक्रवार को दोपहर 1:30 बजे के बाद दिल्ली के कैंट बराड़ स्क्वायर में अंतिम संस्कार किया जाएगा। वहीं दुर्घटना में शहीद हुए ब्रिगेडियर एलएस लिड्डर का अंतिम संस्कार शुक्रवार को दिल्ली कैंट में शाम 7:15 बजे किया जाएगा। आम जनता शुक्रवार सुबह 11 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक CDS जनरल बिपिन रावत को श्रद्धांजलि दे सकती है। दोपहर 12:30 से दोपर 1:30 बजे तक सैन्यकर्मी सम्मान देंगे।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

