शुक्रवार, 24 जुलाई 2026
Logo
National

प्रधानमंत्री मोदी ने की 2023 की पहली मन की बात, बौद्ध भिक्षु संघ से की भारतीय संसद की तुलना

अभी-अभी0 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
प्रधानमंत्री मोदी ने की 2023 की पहली मन की बात, बौद्ध भिक्षु संघ से की भारतीय संसद की तुलना

प्रधानमंत्री मोदी ने की 2023 की पहली मन की बात, बौद्ध भिक्षु संघ से की भारतीय संसद की तुलना

News World Desk
डेस्क रिपोर्टर
News World Desk

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 2023 की पहली 'मन की बात' में सुबह 11 बजे देश के साथ अपने विचार साझा कर रहे है। आज मन की बात का 97 वां एपिसोड है।


मन की बात में पीएम ने कहा कि भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र है और हम भारतीयों को इस बात का गर्व भी है कि हमारा देश लोकतंत्र की जननी भी है। लोकतंत्र हमारी रगों में हैं, हमारी संस्कृति में है। सदियों से यह हमारे कामकाज का भी एक अभिन्न हिस्सा रहा है। स्वभाव से हम एक लोकतांत्रिक समाज हैं।


अंतरराष्ट्रीय  योग दिवस और अंतरराष्ट्रीय बाजरा वर्ष

PM मोदी ने आयोजित मन की बात प्रोग्राम में कहा कि संयुक्त राष्ट्र ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस और अंतरराष्ट्रीय बाजरा वर्ष दोनों का निर्णय भारत के प्रस्ताव के बाद लिया है। योग भी स्वास्थय से जुड़ा है और बाजरा भी स्वास्थय में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। दोनों अभियानों में जनता की भागीदारी के कारण एक क्रांति रास्ते पर है।


गोवा में पर्पल फेस्ट इवेंट

गोवा में पर्पल फेस्ट इवेंट हुआ। दिव्यांगजनों के कल्याण को लेकर यह अपने-आप में एक अनूठा प्रयास था। 50 हजार से भी ज्यादा हमारे भाई-बहन इसमें शामिल हुए। यहां आए लोग इस बात को लेकर रोमांचित थे कि वो अब 'मीरामार बीच' घूमने का भरपूर आनंद उठा सकते हैं।


दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र भारत

मन की बात में पीएम ने कहा कि भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र है और हम भारतीयों को इस बात का गर्व भी है कि हमारा देश लोकतंत्र की जननी भी है। लोकतंत्र हमारी रगों में हैं, हमारी संस्कृति में है। सदियों से यह हमारे कामकाज का भी एक अभिन्न हिस्सा रहा है। स्वभाव से हम एक लोकतांत्रिक समाज हैं।


जनजातीय समुदायों से जुड़ी चीजों के संरक्षण पर शोध

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन  की बात में कहा कि जनजातीय समुदायों से जुड़ी चीजों के संरक्षण और उन पर शोध के प्रयास भी होते हैं। ऐसे ही टोटो, हो, कुइ, कुवी और मांडा जैसी जनजातीय भाषाओं पर काम करने वाले कई महानुभावों को पद्म पुरस्कार मिले हैं। यह हम सभी के लिए गर्व की बात है।


गणतंत्र दिवस समारोह की प्रशंसा

पीएम ने कहा, गणतंत्र दिवस समारोह में अनेक पहलुओं की काफी प्रशंसा हो रही है। 26 जनवरी की परेड के दौरान कर्तव्य पथ का निर्माण करने वाले श्रमिकों को देखकर बहुत अच्छा लगा। इस परेड में पहली बार हिस्सा लेने वाली महिला ऊंट सवार और CRPF की महिला टुकड़ी भी काफी सराहना हो रही है।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें