
नई दिल्ली। वित्त मंत्री निर्मलना सीतारमण ने वित्त वर्ष 2024 का अंतरिम बजट पेश कर दिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अंतरिम बजट 2024-25 को लेकर वित्तढ मंत्री निर्मला सीतारमण के बजट समावेशी और इनोवेटिव बताया है। पीएम ने कहा कि यह बजट विकसित भारत के चार स्तंभ युवा, गरीब, महिला और किसान, सभी को एम्पावर करेगा। उन्होंने कहा कि यह बजट देश के निर्माण का बजट है।
पीएम नरेंद्र मोदी ने अंतरिम बजट पर अपने संबोधन में कहा, कि आज इस बजट में किसानों के लिए भी बहुत महत्वपूर्ण और बड़े निर्णय लिए गए हैं। NANO DAP का उपयोग, पशुओं के लिए नई योजनाएं, PM मत्स्य संपदा योजना के विस्तार और आत्मनिर्भर ऑयल सीड अभियान से किसानों की आय बढ़ेगी और खर्च कम होगा।
पीएम मोदी ने कहा कि गरीबों के लिए हमने गांव और शहरों में 4 करोड़ से अधिक घर बनाए हैं अब हमने 2 करोड़ और नए घर बनाने का लक्ष्य रखा है। हमने 2 करोड़ महिलाओं को लखपति दीदी बनाने का लक्ष्य रखा था, अब इस लक्ष्य को बढ़ाकर 3 करोड़ कर दिया गया है।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

