
अयोध्या। नवनिर्मित राम मंदिर की 'प्राण प्रतिष्ठा' समारोह का दिन आ ही गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राम मंदिर समारोह स्थल पर पहुंच चुके हैं। उन्होंने क्रीम रंग का कुर्ता और धोती पहन रखी है। रामलला के लिए पीएम मोदी चांदी का छत्र लेकर पहुंचे हैं। UP के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और RSS प्रमुख मोहन भागवत भी राम मंदिर परिसर में मौजूद हैं।
16 जनवरी से शुरू होने वाले अनुष्ठान का आज मुख्य समारोह है। मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा दोपहर 12:20 बजे शुरू होने वाली है और दोपहर 1 बजे तक खत्म होने की उम्मीद है। अमिताभ बच्चन, सचिन तेंदुलकार जैसे कई बड़े फिल्मी सितारे और हस्तियां अयोध्या पहुंच चुकी हैं। साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी धर्म नगरी पहुंच चुके हैं। समारोह की अध्यक्षता प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे, जो अपने 11 दिवसीय अनुष्ठान में आज पूरी तरह से उपवास कर रहे हैं। समारोह में पीएम मोदी के साथ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और RSS प्रमुख मोहन भागवत भी मौजूद रहेंगे।
आज रामलला अयोध्या में बने भव्य मंदिर में विराजेंगे। प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए कुछ ही घंटे बाकी रह गए हैं। अयोध्या नगरी को फूलों से सजाया गया है। आज राम मंदिर के उद्घाटन के बाद इसे कल यानी 23 जनवरी से आम आदमी के लिए खोल दिया जाएगा। प्रभु श्रीराम के गर्भगृह को चेन्नई से लाए गए फूलों से सजाया गया है। राम मंदिर परिसर में विदेशी फूलों का भी इस्तेमाल किया गया है। रामलला के विराजमान होने से पहले विशेष पूजा की जाएगी। दोपहर 12 बजकर 05 मिनट पर विशेष पूजा शुरू होगी और 84 सेकंड के विशेष मुहूर्त में रामलला की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंदिर में पूजा करेंगे फिर राम लला की मूर्ति से पर्दा उठाएंगे। अयोध्या मंदिर में भगवान राम के मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा के लिए विशेष मुहूर्त 22 जनवरी 2024 को दोपहर 12 बजकर 29 मिनट और 08 सेकंड से लेकर 12 बजकर 30 मिनट और 32 सेकंड का शुभ मुहूर्त निर्धारित है। 500 साल का लंबा इंतजार खत्म होने के कगार पर पहुंच गया है।
दूरदर्शन पर प्राण प्रतिष्ठा का लाइव टेलीकास्ट
रामलला का प्राण प्रतिष्ठा समारोह का लाइव टेलीकास्ट दूरदर्शन के के सभी चैनलों पर किया जाएगा। इसके साथ ही डीडी नेशनल, डीडी न्यूज पर मेगा कवरेज होगा। जिसके जरिए लोग प्राण प्रतिष्ठा के साक्षी बन सकते हैं। हालांकि प्राण प्रतिष्ठा समारोह वैदिक मंत्रोच्चार और अनुष्ठानों के साथ 16 जनवरी से शुरू हो गया है, लेकिन प्राण प्रतिष्ठा का मुख्य कार्यक्रम सोमवार को आयोजित किया जाएगा।
राम मंदिर में प्राण-प्रतिष्ठा समारोह के भव्य आयोजन के लिए अयोध्या नगरी दुल्हन की तरह सज-धजकर तैयार है। लंबे समय से इंतजार इस समारोह के धार्मिक अनुष्ठानों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शामिल होंगे। इस समारोह के अगले दिन ही यह मंदिर आमजन के लिए खोल दिया जाएगा। 'प्राण प्रतिष्ठा' समारोह दोपहर 12 बजकर 20 मिनट पर शुरू होगा और दोपहर एक बजे तक उसके पूरा होने की संभावना है। इसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आयोजन स्थल पर संतों और प्रतिष्ठित हस्तियों समेत 7,000 से ज्यादा लोगों की सभा को संबोधित करेंगे।
श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अनुसार, रविवार को राम लला की मूर्ति को अलग-अलग तीर्थ स्थलों से लाए गए 'औषधियुक्त' और पवित्र जल से भरे 114 घड़ों से स्नान कराया गया।
समारोह के लिए आमंत्रित कुछ लोग रविवार को अयोध्या पहुंच गए और अन्य लोगों के सोमवार सुबह पहुंच जाने की उम्मीद है। ऐसी उम्मीद है कि लाखों लोग टेलीविजन और ऑनलाइन मंचों पर इस कार्यक्रम का सीधा प्रसारण देखेंगे। इसे देखते हुए केंद्र सरकार समेत कई राज्य सरकारों ने आधे दिन की छुट्टी की घोषणा की है।
प्राधिकारियों ने भगवान राम की जन्मस्थली अयोध्या में रविवार को समारोह की तैयारियों को अंतिम रूप दिया। इसके साथ ही देश और विदेश में इस अवसर पर विशेष उत्सव की घोषणा की गयी है। वाशिंगटन डीसी से लेकर पेरिस और सिडनी तक दुनिया के विभिन्न हिस्सों में 22 जनवरी को कार्यक्रमों की घोषणा की गयी है। ये कार्यक्रम 60 देशों में विश्व हिंदू परिषद (विहिप) या हिंदू प्रवासी समुदाय द्वारा आयोजित किए जा रहे हैं।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

