शुक्रवार, 24 अप्रैल 2026
Logo
National

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का वाराणसी दौरा, 2,200 करोड़ की परियोजनाओं का किया लोकार्पण, 'ऑपरेशन सिंदूर' पर दिया कड़ा संदेश

02 अग, 20250 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
GOOGLE

GOOGLE

Sandeep Sinha
डेस्क रिपोर्टर
Sandeep Sinha

वाराणसी।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी पहुंचे और करीब 2,200 करोड़ रुपये की लागत वाली 52 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। साथ ही उन्होंने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 20वीं किस्त के तहत देशभर के 9.70 करोड़ किसानों के खातों में 20,500 करोड़ रुपये की राशि ट्रांसफर की। प्रधानमंत्री के साथ मंच पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहे। भारी बारिश के बावजूद बड़ी संख्या में लोग सभा स्थल पर पहुंचे।

'ऑपरेशन सिंदूर' का उल्लेख, आतंक पर सख्त रुख

प्रधानमंत्री मोदी ने अपने भाषण की शुरुआत भोजपुरी भाषा में की और जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले का ज़िक्र करते हुए कहा, 22 अप्रैल को पहलगाम में जो हमला हुआ, जिसमें 26 निर्दोष लोगों की बेरहमी से हत्या कर दी गई, वह मेरे हृदय को झकझोर गया था। मैंने जो वचन अपनी बेटियों के सिंदूर का बदला लेने का दिया था, वह अब महादेव की कृपा से पूरा हुआ। पीएम ने दो टूक कहा भारत आतंक के खिलाफ किसी भी स्तर पर जाकर जवाब देने में सक्षम है। 'ऑपरेशन सिंदूर' के सफलतापूर्वक संपन्न होने के बाद उन्होंने पहली बार वाराणसी का दौरा किया।

विपक्ष पर तीखा हमला

अपने संबोधन में प्रधानमंत्री ने विपक्ष पर भी निशाना साधते हुए कहा, ऑपरेशन सिंदूर की सफलता से पाकिस्तान परेशान है, ये तो समझ में आता है, लेकिन दुख की बात है कि कांग्रेस और समाजवादी पार्टी को भी इससे तकलीफ हो रही है। पाकिस्तान के कई एयरबेस ICU में पहुंच गए हैं, और हमारे यहां कुछ लोग उनकी चिंता में दुबले हो रहे हैं।

14 बड़ी परियोजनाओं का लोकार्पण

प्रधानमंत्री ने 14 परियोजनाओं का लोकार्पण किया जिनकी कुल लागत 565.35 करोड़ रुपये है। इनमें प्रमुख रूप से वाराणसी-भदोही मार्ग का चौड़ीकरण, 47 ग्रामीण पेयजल योजनाएं,पंडित मदन मोहन मालवीय कैंसर केंद्र और होमी भाभा कैंसर अस्पताल में आधुनिक चिकित्सा उपकरणों की स्थापना, 8 घाटों का पुनर्विकास और बहुउद्देशीय हॉल का निर्माण,किसानों को मिली 20वीं किस्त, दिव्यांगों को सहायता उपकरण शामिल हैं। प्रधानमंत्री ने देशभर के 9.70 करोड़ किसानों के खातों में 20वीं किस्त के रूप में 20,500 करोड़ रुपये भेजे। वाराणसी के 2.21 लाख किसान भी इस लाभ से जुड़े। इस मौके पर उन्होंने दिव्यांगजनों को व्हीलचेयर, चश्मे और अन्य सहायक उपकरण भी वितरित किए।


पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें