मंगलवार, 05 मई 2026
Logo
National

आज बिहार के दौरे पर रहेंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, देंगे करोड़ों की सौगात, गंगा नदी पर छह लेन वाले पुल की आधारशिला भी रखेंगे

अभी-अभी0 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
आज बिहार के दौरे पर रहेंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, देंगे करोड़ों की सौगात, गंगा नदी पर छह लेन वाले पुल की आधारशिला भी रखेंगे

आज बिहार के दौरे पर रहेंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, देंगे करोड़ों की सौगात, गंगा नदी पर छह लेन वाले पुल की आधारशिला भी रखेंगे

News World Desk
डेस्क रिपोर्टर
News World Desk

पटना। अपनी आधी सरकार के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज बिहार के दौरे पर औरंगाबाद और बेगूसराय जाएंगे। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर के साथ कई केद्रीय मंत्री भी मौजूद रहेंगे। बिहार में होली के पहले ही प्रदेश के लोगों को कई सौगात देंगे।


साढ़े18 महीने बाद पीएम मोदी के साथ सीएम नीतीश बिहार में मंच साझा करेंगे। इससे पहले आखिरी बार 12 जुलाई 2022 को दोनों एक साथ बिहार में मंच साझा करते नजर आए थे। तब बिहार विधानसभा के शताब्दी समारोह में साथ-साथ नजर आए थे। गौरतलब है कि अगस्त 2022 में नीतीश एनडीए छोड़कर महागठबंधन के साथ चले गए थे। इसी साल जनवरी में एनडीए के अंदर वापसी के बाद दोनों एक साथ मंच पर नजर आएंगे।


प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर भाजपा में गजब का उत्साह है। प्रधानमंत्री सबसे पहले औरंगाबाद पहुंचेंगे, जहां वे 21 हजार 400 करोड़ रुपए से अधिक की कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन, लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। प्रधानमंत्री गंगा नदी पर छह लेन वाले पुल की आधारशिला भी रखेंगे, जिसे पटना रिंग रोड के एक हिस्से के रूप में विकसित किया जाएगा। ये पुल देश के सबसे लंबे नदी पुलों में से एक होगा।


पीएम मोदी अपने बिहार दौरे में 1 लाख 62 हजार करोड़ रुपए से अधिक की परियोजनाओं का शुभारंभ करेंगे जो देशभर के लिए होंगे। इनमें 29 हजार करोड़ रुपए की योजनाएं बिहार के लिए होंगीं। पीएम मोदी औरंगाबाद में 21 हजार 400 करोड़ रुपए से अधिक की कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन, लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें