रविवार, 03 मई 2026
Logo
National

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सुबह 11 बजे लोगों से करेंगे 'मन की बात', कार्यक्रम का 104वां संस्करण होगा प्रसारित

अभी-अभी0 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सुबह 11 बजे लोगों से करेंगे 'मन की बात', कार्यक्रम का 104वां संस्करण होगा प्रसारित

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सुबह 11 बजे लोगों से करेंगे 'मन की बात', कार्यक्रम का 104वां संस्करण होगा प्रसारित

News World Desk
डेस्क रिपोर्टर
News World Desk

नई दिल्ली। आज देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 'मन की बात' कार्यक्रम के जरिए देशवासियों के साथ संवाद करेंगे। ये कार्यक्रम सुबह 11 बजे प्रसारित होगा। 'मन की बात' कार्यक्रम का आज 104वां एपिसोड है जिसके जरिए PM देश के लोगों के साथ बातचीत करेंगे।


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को एक्स पर ट्वीट करते हुए इसकी जानकारी दी। उन्होंने लिखा, 'कल सुबह 11 बजे हमारे साथ जुड़ें। भारत भर से प्रेरक जीवन यात्राओं को उजागर करना हमेशा आनंददायक होता है।'


30 अप्रैल को पूरा हुआ 100वां संस्करण

 'मन की बात' का पहला एपिसोड 2014 में तीन अक्टूबर को प्रसारित हुआ था। यह एपिसोड 14 मिनट का था। इसके बाद 2015 के अप्रैल से हर महीने के आखिरी रविवार को ये कार्यक्रम प्रसारित होने लगा। इसी साल 30 अप्रैल को 'मन की बात' कार्यक्रम का 100वां एपिसोड प्रसारित हुआ था। 


इस एपिसोड की लाइव स्क्रीनिंग की गई थी। दिल्ली में 6530 स्थानों पर इस कार्यक्रम को लाइव सुना गया था।


कितनी भाषाओं में कार्यक्रम का होता है प्रसारण

मन की बात कार्यक्रम को भारत की 22 भाषाओं और 29 बोलियों में तो प्रसारित किया ही जाता है। इसके साथ ही यह कार्यक्रम फ्रेंच, चीनी,अरबी, तिब्बती सहित 11 भाषाओं में भी प्रसारित किया जाता है।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें