मंगलवार, 05 मई 2026
Logo
National

आज हरियाणा के दौरे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, 9750 करोड़ रुपये से अधिक की कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे

अभी-अभी0 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
आज हरियाणा के दौरे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, 9750 करोड़ रुपये से अधिक की कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे

आज हरियाणा के दौरे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, 9750 करोड़ रुपये से अधिक की कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे

News World Desk
डेस्क रिपोर्टर
News World Desk

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज (16 फरवरी) रेवाड़ी हरियाणा का दौरा करेंगे। दोपहर लगभग एक बजकर 15 मिनट पर, प्रधानमंत्री शहरी परिवहन, स्वास्थ्य, रेल और पर्यटन क्षेत्र से संबंधित 9750 करोड़ रुपये से अधिक की कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे और आधारशिला रखेंगे। पीएम मोदी शुक्रवार को देश के 22वें एम्स की रेवाड़ी में आधारशिला रखेंगे।

एम्स बनने से राजस्थान के लोगों को मिलेगा फायदा

रेवाड़ी में एम्स बनने से दक्षिण हरियाणा और इससे सटे राजस्थान के इलाके के लोगों को लाभ मिलेगा। इसमें 720 बिस्तरों वाला अस्पताल परिसर, 100 सीटों वाला मेडिकल कॉलेज, 60 सीटों वाला नर्सिंग कॉलेज, 30 बिस्तरों वाला आयुष ब्लॉक, संकाय तथा कर्मचारियों के लिए आवासीय सुविधा, यूजी तथा पीजी छात्रों के लिए छात्रावास, रैन बसेरा, गेस्ट हाउस, सभागार आदि सहित कई सुविधाएं होंगी।

अनुभव केंद्रों का करेंगे उद्घाटन

प्रधानमंत्री रेवाड़ी से ही हांसी-रोहतक रेलवे लाइन, ओल्ड गुरुग्राम मेट्रो परियोजना की शुरुआत, यमुनानगर में बनने वाले 800 मेगावाट थर्मल पावर प्लांट की आधारशिला और ज्योतिसर अनुभव केंद्र का उद्घाटन भी करेंगे। मोदी का यह दौरा हरियाणा के लिए बेहद खास माना जा रहा है। विकसित भारत-विकसित हरियाणा रैली में चार जिलों के 14 विधानसभा क्षेत्रों से लोगों के शामिल होने का अनुमान है।

कुरुक्षेत्र के ज्योतिसर में नवनिर्मित अनुभव केंद्र का उद्घाटन करेंगे

प्रधानमंत्री कुरुक्षेत्र के ज्योतिसर में नवनिर्मित अनुभव केंद्र का उद्घाटन करेंगे। इस अनुभवात्मक संग्रहालय को लगभग 240 करोड़ की लागत से बनाया गया है। यह संग्रहालय 17 एकड़ में फैला है, जिसमें 100,000 वर्ग फुट से अधिक इनडोर जगह है। यह महाभारत की महाकाव्य कथा और गीता की शिक्षाओं को जीवंत करेगा। यह संग्रहालय आगंतुकों को जबर्दस्‍त अनुभव कराने के लिए संवर्धित वास्तविकता (एआर), 3डी लेजर और प्रोजेक्शन मैपिंग सहित अत्याधुनिक तकनीक का भी लाभ उठाता है। कुरुक्षेत्र में ज्योतिसर वह पवित्र स्थल है जहां भगवान कृष्ण ने अर्जुन को भगवद गीता का शाश्वत ज्ञान प्रदान किया था।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें