
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 14 फरवरी को अबू धाबी में बन रहे बीएपीएस स्वामीनारायण मंदिर का उद्घाटन करने जा रहे। अपने आबू धाबी दौरे के दौरान पीएम एक कार्यक्रम में भी भाग लेंगे। इस कार्यक्रम का नाम अहलान मोदी 2024 रखा गया है।
मंदिर उद्घाटन समारोह के निमंत्रण को पीएम मोदी ने स्वीकार कर लिया है और वो खुद इस उद्घाटन कार्यक्रम में शामिल होने वाले हैं। बीएपीएस मंदिर ने कहा कि प्रधानमंत्री ने इस ऐतिहासिक मंदिर के निर्माण पर उत्साह भी व्यक्त किया है। पूरे भारत में तीर्थ स्थलों के उल्लेखनीय और नवीनीकरण और विकास के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सराहना भी की गई है।
मोदी ने 2018 में रखी थी मंदिर की आधारशिला
बता दें कि यह अबू धाबी का पहला हिंदू मंदिर है, जो अल वाकबा जगह पर 20,000 वर्ग मीटर की जमीन पर बना है। इस मंदिर को बेहद अत्याधुनिक शैली में तैयार किया गया है। प्राचीन कला और आधुनिक आर्किटेक्चर के मेल से बने इस मंदिर की नक्काशी बेजोड़ है। मंदिर वेबसाइट के मुताबिक, इस मंदिर को शाही, पारंपरिक हाथ से नक्काशी किए गए पत्थरों से बनाया गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस मंदिर की आधारशिला 2018 में रखी थी। इस मंदिर को भारत और यूएई के संबंधों को और मजबूत करने की दिशा में अहम कदम माना रहा है। पीएम मोदी ने इस मंदिर निर्माण परियोजना को भारत और यूएई के बीच घनिष्ठ ऐतिहासिक और सांस्कृतिक संबंधों का प्रतीक बताया था।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

