
डेस्क रिपोर्टर
News World Deskनई दिल्ली, न्यूज़ वर्ल्ड डेस्क। PM Modi Twitter Account Hack : शनिवार देर रात करीब 2:14 बजे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ट्विटर एकाउंट कुछ समय के लिए हैक कर किया लिया गया। हैकर्स ने उनके ट्विटर अककॉउंट से बिटकॉइन (Bitcoin) (Crypto Currency) को लीगल करने का ट्वीट किया। इसके साथ ही हैकर्स ने इस ट्वीट के साथ एक लिंक भी शेयर की जिस पर क्लिक कर लोग फ्री Bitcoin क्लेम करने के लिए कहा गया।
इसे भी पढ़े : मध्य प्रदेश में 1 महीने दो गुना हुए कोरोना के मरीज

बिटकॉइन को लीगल करने का किया था ट्वीट
दरअसल देर रात पीएम के ट्विटर अकाउंट से हुए इस ट्वीट में लिखा था - 'आखिरकार भारत ने Bitcoin को लीगल टेंडर के रूप में स्वीकार कर लिया है। आधिकारिक रूप से भारत सरकार ने 500 बिटकॉइन खरीदे हैं और उन्हें देश के सभी नागरिकों को बांट रहे हैं।' एक स्कैम लिंक भी इस ट्वीट के साथ शेयर की गई थी।

PMO ने दी हैकिंग की जानकारी
प्रधानमंत्री के ट्विटर एकाउंट पर इस तरह का ट्वीट देख कर लोगों जताई कि उनका का अकाउंट हैक कर लिया गया है। जिसके बाद PMO कार्यालय ने प्रधानमंत्री का ट्विटर अकाउंट कुछ समय के लिए कॉम्प्रोमाइज होने की जानकारी दी और कहा की प्रधानमंत्री के एकाउंट से किया गया ट्वीट इग्नोर करें।
ट्वीट का स्क्रीनशॉट हो रहा वायरल
PMO कार्यालय इस ट्वीट को डिलीट कर पाता इसके पहले ही लोगों से इस ट्वीट के स्क्रीनशॉट ले लिया, इसे लागातार ट्विटर पर शेयर किया जा रहा है। ट्विटर पर #bitcoin #hackers और #narendramodi ट्रेंड कर रहा है।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

