मंगलवार, 05 मई 2026
Logo
National

प्रधानमंत्री का आजमगढ़ दौरा: एयरपोर्ट और यूनिवर्सिटी की सौगात देंगे, 34 हजार करोड़ की परियोजनाओं का होगा शिलान्यास

अभी-अभी0 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
प्रधानमंत्री का आजमगढ़ दौरा: एयरपोर्ट और यूनिवर्सिटी की सौगात देंगे, 34 हजार करोड़ की परियोजनाओं का होगा शिलान्यास

प्रधानमंत्री का आजमगढ़ दौरा: एयरपोर्ट और यूनिवर्सिटी की सौगात देंगे, 34 हजार करोड़ की परियोजनाओं का होगा शिलान्यास

News World Desk
डेस्क रिपोर्टर
News World Desk

लखनऊ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ का दौरा करेंगे। यहां वे एयरपोर्ट और विश्वविद्यालय समेत कुल 34 हजार करोड़ रुपए से अधिक की 782 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। इसके बाद पीएम मोदी ( Narendra Modi) दोपहर करीब एक बजे आजमगढ़ में जनसभा को संबोधित करेंगे। यह मोदी का चौथा आजमगढ़ दौरा है, जिसे लोकसभा चुनाव के लिहाज से काफी अहम माना जा रहा है।   

जानकारी के मुताबिक, प्रधानमंत्री मोदी दोपहर करीब 12 बजे वाराणसी से हेलीकॉप्टर द्वारा आजमगढ़ एयरपोर्ट पहुंचेंगे। यहां एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया, एनएचआई और रेलवे की 34.5 हजार करोड़ की परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे। फिर स्थानीय नेताओं से मुलाकात करेंगे। मोदी राजा सुहेलदेव विश्वविद्यालय का उद्घाटन करेंगे। माना जा रहा है कि पीएम लंच करने के बाद आजमगढ़ से रवाना होंगे। वे हेलीकॉप्टर से वापस वाराणसी एयरपोर्ट जाएंगे।

इन परियोजनाओं का लोकार्पण होगा
प्रधानमंत्री मोदी आजमगढ़ को नए एयरपोर्ट की सौगात देंगे। महाराज सुहेलदेव विश्वविद्यालय का उद्घाटन करेंगे। इसके अलावा 100 अन्य परियोजनाओं का भी उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे।

इन परियोजनाओं का वर्चुअली शुभारंभ
मोदी यहीं पर मुरादाबाद, अलीगढ़, चित्रकूट और श्रावस्ती जिलों के एयरपोर्ट का भी उद्घाटन वर्चुअली करेंगे। देश के चार टर्मिनल का भी शुभारंभ होगा। इनमें ग्वालियर, पुणे, जबलपुर और कोल्हापुर के टर्मिनल शामिल हैं। 

आजमगढ़ से अखिलेश के चुनाव लड़ने की अटकलें
बता दें कि आजमगढ़ लोकससभा सीट पर अभी बीजेपी का कब्जा है और दिनेश लाल यादव निरहुआ सांसद हैं। इस बार कयास लगाए जा रहे हैं कि समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव यहां से लोकसभा चुनाव मैदान में उतर सकते हैं।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें