
नई दिल्ली। पीएम नरेंद्र मोदी आज (04 अप्रैल) को पश्चिम बंगाल में चुनावी रैली को संबोधित करेंगे। बीजेपी ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर जानकारी देते हुए लिखा है कि पीएम मोदी की दो चुनावी जनसभाए होंगी। पीएम मोदी की पहली चुनावी रैली दोपहर 12 बजे बिहार के जमुई के बल्लोपुर में होगी। वहीं पीएम मोदी दूसरी चुनावी रैली दोपहर 3:30 बजे पश्चिम बंगाल के कूचबिहार में करेंगे।
पश्चिम बंगाल का कूच बिहार गुरुवार को लोकसभा चुनाव के लिए जोरदार प्रचार अभियान का गवाह बनने जा रहा है। इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी दोनों महत्वपूर्ण निर्वाचन क्षेत्र में अपनी रैलियां आयोजित करने के लिए तैयार हैं।
इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार इस चुनावी मौसम में यह पहली बार है कि पीएम मोदी और तृणमूल कांग्रेस अध्यक्ष एक ही दिन एक निर्वाचन क्षेत्र के मतदाताओं को संबोधित करेंगे। जहां TMC सुप्रीमो ममता दोपहर के करीब कूचबिहार में एक रैली करने वाली हैं। वहीं पीएम मोदी दोपहर करीब 3 बजे निर्वाचन क्षेत्र के रासलीला मैदान में एक रैली को संबोधित करेंगे, जो कि 30 किमी दूर है।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

