सोमवार, 31 अगस्त 2026
Logo
National

प्रियंका गांधी नहीं लड़ेगी लोकसभा का चुनाव : सूत्र

30 अप्रैल, 20240 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
प्रियंका गांधी नहीं लड़ेगी लोकसभा का चुनाव : सूत्र

प्रियंका गांधी नहीं लड़ेगी लोकसभा का चुनाव : सूत्र

News World Desk
डेस्क रिपोर्टर
News World Desk

नई दिल्ली। कांग्रेस ने यूपी की INDIA गठबंधन के तहत अपने कोटे की सभी सीटों पर प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं लेकिन अपनी परंपरागत सीटों यानी अमेठी और रायबरेली को लेकर अभी पार्टी किसी भी नतीजे पर नहीं पहुंच पाई है। खबरें थीं कि रायबरेली से प्रियंका गांधी वाड्रा और अमेठी से राहुल गांधी को सियासी मैदान में उतारा जा सकता है। वहीं अब सूत्रों के हवाले से कहा गया है कि प्रियंका गांधी लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगी, इसको लेकर कांग्रेस पार्टी ने सहमति के संकेत दे दिए हैं, वहीं कांग्रेस नेता राहुल गांधी के अमेठी से चुनाव लड़ने पर अभी भी कोई फैसला नहीं हो पाया है।

जानकारी के मुताबिक लोकसभा चुनाव के दौरान प्रियंका गांधी प्रचार तो करेंगी, लेकिन वह खुद लोकसभा चुनावों के लिए दावेदारी नहीं पेश करेंगी। वहीं राहुल गांधी के अमेठी से लड़ने को लेकर बुधवार तक पार्टी किसी फैसले तक पहुंच सकती है। दावे ये भी किए जा रहे थे कि सीटों पर प्रत्याशियों के नाम के ऐलान से पहले अयोध्या में राम मंदिर भी जा सकते हैं लेकिन फिलहाल अब ऐसे कोई संकेत नहीं मिल रहे हैं।

जानकारी के मुताबिक यूपी के कई नेताओं और पदाधिकारियों ने कांग्रेस चुनाव समिति के सामने यह प्रस्ताव रखा था कि पार्टी राहुल गांधी को अमेठी और प्रियंका गांधी वाड्रा को रायबरेली से चुनावी मैदान में उतारे, क्योंकि ये दोनों ही सीटें कांग्रेस पार्टी की विरासत के तौर पर देखी जाती हैं। पार्टी पदाधिकारियों का यह भी कहना था कि अगर ऐसा नहीं होता है, तो पार्टी की छवि यूपी में और खराब भी हो सकती है।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें