N
डेस्क रिपोर्टर
पलवल, न्यूज वर्ल्ड डेस्क। अग्निपथ का देश भर में विरोध किया जा रहा है। सेना में चार साल के लिए भर्ती पर केंद्र सरकार की ओर से जारी हुई नई स्कीम अग्निपथ को लेकर हरियाणा में भारी विरोध शुरू हो गया है। यवाओं के प्रदर्शन ने पलवल जिले में हिंसर रूप ले लिया। बतादें कि प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर पथराव कर गाड़ियों में तोड़फोड़ करके उसमें आग लगा दी है। इसके साथ ही डीसी कार्यालय में भी युवा प्रदर्शनकारियों ने भी तोड़फोड़ की। वहीं नेशनल हाइवे-19 पर भी प्रदर्शनकारियों ने ग्रिल उखाड़कर वहां का रास्ता जाम कर दिया। जिसके कारण नेशनल हाइवे पर लंबा जाम होने के कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पढ़ रहा।
बतादें कि, प्रदर्शनकारियों ने लगभग आधा दर्जन गाड़ियों में आग लगा दी। अभी भी युवा उग्र रूप में नजर आ रहे है। वहीं अभी भी प्रदर्शनकारी जमकर पथराव कर रहे है। इसी बीच पुलिस की गाड़ियों में लगी आग को बुझाने के लिए वहां आई फायर ब्रिगेड की गाड़ी भी युवाओं के प्रदर्शन को देख कर वहां से लौट गई। अपको बता दें कि सरकार की अग्निपथ योजना के विरोध में हरियाणा के कई इलाकों में युवा सड़क पर उतर आए हैं।
वहीं हरियाणा के रोहतक जिले में सरकार की अग्निपथ स्कीम के कारण एक युवक ने आत्महत्या कर ली। इस युवक ने पीजी होस्टल के रूम में फंदा लगा कर अपनी जान दे दी। बताया जा रहा है कि, युवक दो दिन पहले सेना भर्ती की नई पॉलिसी अग्नि पथ आने के बाद से परेशान रह रहा था।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

