शुक्रवार, 24 जुलाई 2026
Logo
Madhaya Pradesh

फिल्म पठान को लेकर मध्य प्रदेश में कई जगहों पर विरोध प्रदर्शन

अभी-अभी0 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
फिल्म पठान को लेकर मध्य प्रदेश में कई जगहों पर विरोध प्रदर्शन

फिल्म पठान को लेकर मध्य प्रदेश में कई जगहों पर विरोध प्रदर्शन

N
डेस्क रिपोर्टर

भोपाल। बेशर्म रंग गाने से सुर्खियों में आई फिल्म पठान आज सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। मध्यप्रदेश में पठान फिल्म का विरोध देखने को मिल रहा है। ग्वालियर और इंदौर में पठान फिल्म को लेकर बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद के लोगों ने टॉकीजो के सामने जमकर विरोध प्रदर्शन किया। भोपाल में भी फिल्म का विरोध देखने को मिल रहा है।


फिल्म पठान के बेशर्म रंग गाने से मध्य प्रदेश सहित देश की सियासत गरमा गई थी। पठान फिल्म के बेशर्म रंग गाने का बहुत विरोध हुआ था।जिसके बाद पठान फिल्म सुर्खियों में आई थी। 25 जनवरी को पठान फिल्म रिलीज हो रही है। ऐसे में मध्यप्रदेश के कई बड़े शहरों में विरोध प्रदर्शन साफ तौर से देखने को मिल रहा है। हालांकि सुरक्षा के लिहाज से सिनेमा घरों के सामने पुलिस बल तैनात किया गया है।


विश्व हिंदू परिषद के प्रांत प्रचार और प्रसार प्रमुख जितेंद्र चौहान का कहना है कि सुबह 11:00 बजे से मध्य प्रदेश के सभी सिनेमाघरों के बाहर प्रदर्शन किया जाएगा। जिसमें संगठन के लोग बड़ी संख्या में भाग लेंगे। ऐसा ही देखने को इंदौर और ग्वालियर में मिल रहा है। जहां पर बड़ी संख्या में विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के लोग विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।


गौरतलब है कि फिल्म का ट्रेलर रिलीज होने के बाद में शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण के बेशर्म रंग गाने में भगवा रंग का इस्तेमाल किया गया था। जिसका कुछ सगठनों ने मध्य प्रदेश सहित पूरे देश में पुरजोर तरीके से विरोध किया था। इस रंग को लेकर राजनीतिक बहस भी छिड़ चुकी थी।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें