गुरुवार, 23 अप्रैल 2026
Logo
National

Public Holiday: 14 से 17 सितंबर तक एक साथ मिलीं 4 छुट्टियां, जानें क्यों?

08 सित, 20240 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
Public Holiday: 14 से 17 सितंबर तक एक साथ मिलीं 4 छुट्टियां, जानें क्यों?

Public Holiday: 14 से 17 सितंबर तक एक साथ मिलीं 4 छुट्टियां, जानें क्यों?

Sanju Suryawanshi
डेस्क रिपोर्टर
Sanju Suryawanshi

सितंबर 2024 का ये महीना हर किसी के लिए खास होता है। मौसम में बदलाव और त्योहारी सीजन साथ लेकर आने वाले सितंबर के इस महीने में छुट्टियों की लिस्ट भी बड़ी लंबी होती है। इस बार भी छुट्टियों की लिस्ट लंबी है।


यही कारण है कि सितंबर महीने का दूसरा सप्ताह मध्य प्रदेश के स्कूल-कॉलेज स्टूडेंट्स और टीचर्स के साथ ही बैंकों और ऑफिस वालों के लिए भी खुशखबरी लाया है।

दरअसल सितंबर 2024 के दूसरे सप्ताह का एंड और तीसरे सप्ताह की शुरुआत कुछ खास होने वाली है। क्योंकि मध्य प्रदेश में इस दौरान एक साथ 4 छुट्टियां घोषित की गई हैं।


यहां पढ़ें कैसे मिल गईं एक साथ 4 छुट्टियां

14 सितंबर 2024 

सितंबर (September 2024) महीने में 14 तारीख को सप्ताह का दूसरा शनिवार (Second Saturday) पड़ रहा है। इसलिए स्कूल और बैंक के साथ ही सरकारी कार्यालय भी इस दिन बंद रहेंगे।


15 सितंबर 2024 

वहीं 15 सितंबर को रविवार (Sunday) होने के कारण सार्वजनिक अवकाश रहेगा। साथ ही कई साउथ इंडियन परिवारों में इस दिन ओणम पर्व भी मनाया जाएगा। यदि संडे नहीं होता तो इस दिन भी सार्वजनिक अवकाश रहता।


16 सितंबर 2024 

इसके साथ ही 16 सितंबर को ईद-ए-मिलादुन्नबी (Eid-e-Milad-un-nabi 2024) त्योहार मनाया जाएगा। इसलिए इस दिन भी स्कूलों, बैंकों और सरकारी कार्यालयों में सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है।


17 सितंबर 2024 

वहीं 17 सितंबर को गणेश उत्सव का अंतिम दिन है। इस दिन प्रदेशभर में गणेश विसर्जन (Ganesh Visarjan) कार्यक्रम के तहत जूलूस आदि का आयोजन किया जाएगा। इसके एमपी के सभी जिलों के स्कूल, कॉलेजों, बैंकों और सरकारी कार्यालयों में अवकाश घोषित किया गया है।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें