
डेस्क रिपोर्टर
News World Desk
चंडीगढ़, न्यूज़ वर्ल्ड डेस्क। पंजाब में आम आदमी पार्टी को स्पष्ट बहुमत मिल गया है। आप के CM कैंडिडेट भगवंत मान ने भी 45 हजार वोटों से रिकॉर्ड जीत दर्ज की है। पंजाब की 115 सीटों में से 114 के परिणाम घोषित कर दिया गया है। आप को 91 सीट पर जीत मिली है और 1 सीट पर आगे चल रही है। वहीं कांग्रेस को 18 सीटें, बीजेपी को 2, अकाली दल को 4 और अन्य को 1 सीट मिली है।
रिजल्ट अपडेट
बीजेपी : 02
आप : 92
अकाली : 4
कांग्रेस : 18
अन्य : 01
पंजाब में आम आदमी पार्टी की सुनामी में कई बड़े दिग्गज धराशायी हो गए हैं। इसमें मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी, डिप्टी सीएम ओपी सोनी, पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू, शिरोमणि अकाली दल के मुखिया सुखबीर सिंह बादल, पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल तक के नाम शामिल हैं। शिरोमणि अकाली दल के नेता और नवजोत सिंह सिद्धू के प्रखर विरोधी बिक्रम सिंह मजीठिया भी अमृतसर ईस्ट से चुनाव हार गए हैं।
पंजाब में आप की जीत से दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल गदगद है। उन्होंने ट्विटर पर पंजाब के सीएम कैंडिडेट भगवंत मान के साथ फ़ोटो अपलोड की है। दोनों विक्ट्री साइन दिखाते नजर आ रहे है। केजरीवाल ने लिखा, इंक़लाब के लिए पंजाब के लोगों को बहुत-बहुत बधाई।
राघव चड्डा ने जताई खुशी
आम आदमी पार्टी को रुझानों में बहुमत मिलते ही आप के पंजाब सह प्रभारी राघव चड्ढा ने कहा कि हम 'आम आदमी' हैं लेकिन जब 'आम आदमी' उठता है तो सबसे शक्तिशाली सिंहासन हिलते हैं। आज भारत के इतिहास में एक छोटा दिन है, सिर्फ इसलिए नहीं कि आप एक और राज्य जीत रही है, बल्कि इसलिए कि यह एक राष्ट्रीय ताकत बन गई है। आप पंजाब में कांग्रेस की जगह लेगी।
एग्जिट पोल में आप को मिली बढ़त
एग्जिट पोल्स में आम आदमी पार्टी के सबसे बड़ी पार्टी बनने का अनुमान लगाया गया है। अकाली दल-BSP गठबंधन दूसरे नंबर पर रह सकता है। तीसरे पर कांग्रेस तो वहीं भाजपा का दहाई के आंकड़े तक पहुंचना भी मुश्किल लग रहा है।
2017 में ये थी स्थिति
कांग्रेस : 77
आप : 20
अकाली + : 15
बीजेपी : 03
अन्य : 02
कुल सीटें : 117
बहुमत : 59
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

