
डेस्क रिपोर्टर
News World Deskचंडीगढ़, न्यूज़ वर्ल्ड डेस्क। 1 अप्रैल से 31 मई के बीच पंजाब सरकार ने 132 लाख टन गेहूं खरीदने का लक्ष्य रखा है। केंद्र ने उस बार पिछले साल 1,975 रुपए प्रति क्विंटल के मुकाबले इस बार 40 रुपए अधिक, यानी 2,015 रुपए प्रति क्विंटल न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) तय किया है।
पंजाब की आम आदमी पार्टी (AAP) सरकार के प्रयासों के साथ, गेहूं खरीद शुरू होने से पहले केंद्र से कैश क्रेडिट लिमिट (CCL) की मांग के लिए भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने सोमवार को अप्रैल के अंत तक (CCL) के लिए 24773.11 करोड़ रुपए की मंजूरी दे दी।
इस बीच, CCL को समय पर जारी करने के लिए पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने केंद्र सरकार का आभार व्यक्त किया, जो गेहूं की निर्बाध खरीद सुनिश्चित करने में एक लंबा रास्ता तय करेगा।
1 अप्रैल से मुख्यमंत्री ने राज्य के खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग कोउनकी उपज का भुगतान करने के अलावा, गेहूं की सुचारू खरीद सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

