शनिवार, 25 अप्रैल 2026
Logo
National

सड़क हादसे में पंजाबी एक्टर दीप सिद्धू की हुई मौत, 26 जनवरी को लाल किले पर हुई हिंसा को लेकर हुए थे गिरफ्तार

अभी-अभी0 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
सड़क हादसे में पंजाबी एक्टर दीप सिद्धू की हुई मौत, 26 जनवरी को लाल किले पर हुई हिंसा को लेकर हुए थे गिरफ्तार

सड़क हादसे में पंजाबी एक्टर दीप सिद्धू की हुई मौत, 26 जनवरी को लाल किले पर हुई हिंसा को लेकर हुए थे गिरफ्तार

N
डेस्क रिपोर्टर

नई दिल्ली, न्यूज वर्ल्ड डेस्क। पंजाब के जाने माने अभिनेता दीप सिद्धू की मंगलवार (15 फरवरी) को अचानक हुए सड़क हादसे में मौत हो गई। यह हादसा कुंडली मानेसर मतलब केएमपीएल‌ हाइवे के नजदीक हुआ। दीप सिद्धू अपने कुछ दोस्तों के साथ दिल्ली से पंजाब आ रहे थे। केंद्र सरकार के कृषि सुधार कानूनों के विरोध में हुए किसान आंदोलन के वक्त दीप काफी चर्चा में आए थे। इसके साथ ही पिछले साल 26 जनवरी को लाल किले में हुई हिंसा को लेकर भी दीप सिद्धू को आरोपी बनाया गया था। इस केस‌ में दीप सिद्धू गिरफ्तार भी हुई थे। 


ट्रिब्यून की एक रिपोर्ट के मुताबिक, ये हादसा रात करीब 8:30 बजे सिंघु सीमा के पास हुआ, जहां ये दुर्घटना हुई वो कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों के विरोध का केंद्र भी था। हादसे में दीप सिद्धू कथित तौर पर घायल हो चुके थे जिसके बाद उन्हे अस्पताल ले जाते समय उन्होंने रास्ते में दम तोड़ दिया।


बतादें कि सिद्धू के शव को पोस्टमार्टम के लिए सोनीपत सिविल अस्पताल भेजा गया हैं। सूत्रों के अनुसार, सिद्धू दिल्ली से पंजाब लोट रहे थे, कि उसी वक्त उनकी कार ने एक ट्रेलर ट्रेक को टक्कर मार दी। जिससे ये हादसा हुआ।




पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें