
डेस्क रिपोर्टर
News World Deskदेहरादून, न्यूज़ वर्ल्ड डेस्क।देवभूमि उत्तराखंड में एक बार फिर पुष्कर राज होगा। जी हां पुष्कर सिंह धामी एक बार फिर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री बनेंगे। हारने के बाद भी धामी को दोबारा सत्ता की कमान मिलने जा रही है। विधायक दल की बैठक में उन्हें सर्व सम्मति से उन्हें विधायक दल का नेता चुना गया है। 23 मार्च को दोपहर 3:30 बजे सीएम के रूप में पुष्कर सिंह धामी की ताजपोशी होगी। धामी उत्तराखंड के 12वें सीएम होंगे।
धामी पर कायम है पार्टी हाइकमान का भरोसा
बता दें पुष्कर सिंह धामी खातीमा से दो बार विधायक रहें है। हालांकि इस बार हार के बावजूद भी पार्टी हाईकमान का भरोसा पुष्कर सिंह धामी पर कायम है। आप को बतादें ये पहली बार है जब हार के बाद भी उत्तराखंड में किसी को मुख्यमंत्री बनाया जा रहा है। बुधवार को दोपहर 3:30 बजे अपने दूसरे कार्यकाल के लिए पुष्कर सिंह धामी उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। शपथ ग्रहण समारोह देहरादून के परेड ग्राउंड में होगा। धामी के साथ कैबिनेट को भी शपथ दिलाई जाएगी।
दूसरी बार राज्य की बागडोर संभालेंगे धामी
सोमवार को धामी को उत्तराखंड में भाजपा विधायक दल ने सर्वसम्मति से अपना नेता चुना था, जिसके बाद अब वो दूसरी बार राज्य की बागडोर संभालेंगे। उत्तराखंड में खटीमा निर्वाचन क्षेत्र से हारने वाले धामी ने पिछले महीने हुए विधानसभा चुनावों के दौरान मुख्यमंत्री के रूप में पार्टी का नेतृत्व किया था।
राजनाथ सिंह ने की नाम की घोषणा
पार्टी के केंद्रीय पर्यवेक्षक और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने यहां भाजपा विधायक दल की संक्षिप्त बैठक के बाद धामी के नाम की घोषणा की। बैठक में केंद्रीय मंत्री मीनाक्षी लेखी और प्रहलाद जोशी भी मौजूद थे।
धामी जानते है सरकार कैसे चलाई जाती है
पार्टी कार्यालय में बैठक के तुरंत बाद घोषणा करते हुए सिंह ने कहा कि वह धामी को भाजपा विधायक दल का नेता चुने जाने पर बधाई देते हैं। रक्षा मंत्री ने कहा कि भाजपा ने मुख्यमंत्री पद के लिए एक बार फिर धामी पर भरोसा जताया है क्योंकि वह अच्छी तरह जानते हैं कि सरकार कैसे चलाई जाती है। उन्होंने कहा कि धामी के अलावा कोई नाम नहीं था और सभी विधायकों ने सर्वसम्मति से उनका समर्थन किया है।
10 वर्षों में उत्तराखंड को अग्रणी राज्य बनाया जाएगा
वहीं भाजपा विधायक दल का नेता चुने जाने के तुरंत बाद, धामी ने राज्य के लोगों को भाजपा को लगातार दूसरी बार सत्ता में लाने के लिए धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा, राज्य के विकास को गति दी जाएगी और उत्तराखंड के विकास के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भव्य विजन को हकीकत में बदला जाएगा। उन्होंने कहा कि अगले 10 वर्षों में उत्तराखंड को अग्रणी राज्य बनाया जाएगा।
बतादें, उत्तराखंड में बीजेपी ने विधानसभा चुनाव में 70 में से 47 सीटों पर जीत हासिल की थी, जिसके नतीजे 10 मार्च को घोषित किए गए थे।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

