
रायबरेली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शुक्रवार, तीन अप्रैल को रायबरेली सीट से अपना पर्चा भर दिया। उनके साथ कांग्रेस के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी, प्रियंका गांधी, रॉबर्ट वाड्रा मौजूद थे। 2024 में सोनिया गांधी अमेठी सीट छोड़कर रायबरेली पहुंची थीं और 2019 तक क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया। राहुल गांधी वायनाड सीट से भी चुनाव लड़ रहे हैं। 26 अप्रैल को वहां वोटिंग हो चुकी है। रायबरेली में मतदान चुनाव के 5वें चरण में 20 मई को होगा।
कांग्रेस ने शुक्रवार सुबह उत्तर प्रदेश की अमेठी और रायबरेली लोकसभा सीट पर अपने उम्मीदवारों की घोषणा की थी। रायबरेली से राहुल तो अमेठी से सोनिया गांधी के पूर्व प्रतिनिधि और गांधी परिवार के भरोसेमंद केएल शर्मा (किशोरी लाल शर्मा) को उतारा गया। केएल शर्मा ने भी अपना नामांकन दाखिल कर दिया है।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

