N
डेस्क रिपोर्टर
दिल्ली, न्यूज वर्ल्ड डेस्क। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने किसान आंदोलन के दौरान मारे गए किसानों की जानकारी न होने के केंद्र सरकार के बयान पर हमला बोला। संसद में सरकार की और से कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर के जवाब को लेकर राहुल ने कहा कि यदि सरकार चाहे तो हमसे किसानों की लिस्ट ले सकती है। हमारे पास 403 किसानों के नाम की सूची है,उन्हें मुआवजा दिया जाए।
पंजाब सरकार ने दिया मुआवजा
राहुल गांधी ने कहा कि, पंजाब सरकार ने आंदोलन में अपनी जान गंवाने वाले 403 किसानों के परिवारजन को 5 लाख रूपये का मुआवजा दिया है। इसके अलावा 152 किसानों के परिजनों को पंजाब सरकार ने नौकरी दी है। राहुल ने कहा कि, सरकार के पास यदि कोई रिकॉर्ड मौजूद नही है तो वह हमारे पास से लिस्ट लें सकती है।
सरकार असंवेदनशील है
राहुल गांधी ने सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि, प्रधानमंत्री ने यदि कृषि कानून को लेकर माफी मांगी है तो "किससे माफी है यह मांगी" । एक तरफ वो बोलते है कि हम माफी मांगते है और दूसरी और कहते है कि हमें नही पता कि किसान आंदोलन में कितनी मौते हुई। उन्होंने कहा कि सरकार पूरी तरह से असंवेदनशील है।
किसानों को मिले सम्मान
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि जब पूंजीपति लोगों की बात होती है तौ सरकार के पास पैसे की कमी नही होती, लेकिन जब गरीब किसान की मदद करने की बात आती है तो पैसो की कमी की बात की जाती है। गलत कानून की वजह से 700 लोग मारे गए इसकी जिम्मेदारी लेनी चाहिए।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

